मां-बाप का वहशीपन: झूठी शान की खातिर उजाड़ दिया अपनी ही गर्भवती बेटी का सुहाग

ममता की मां पद्मिनी देवी और पिता जीवनराम चौधरी अचानक उनके घर आए, जहां उन्होंने अमित के बारे में पूछा तो ममता ने सोचा कि अब उसके मां-बाप इस रिश्ते के लिए राजी हो गए हैं।

जयपुर। झूठी शान के लिए हत्‍या का एक सनसनीखेज मामला जयपुर में सामने आया है। मामला इसलिए और भी हैरतअंगेज हो जाता है क्‍योंकि यहां बाप ने अपनी ही बेटी का सुहाग उजाड़ दिया। प्रेम विवाह को लेकर मां-बाप अपनी बेटी से नाराज थे। उन दोनों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बेटी के पति की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। दो साल पहले ही उनकी बेटी ने पड़ोस में रहने वाले एक इंजीनियर से शादी किया था और वो 6 महीने की गर्भवती थी।

मां-बाप का वहशीपन: झूठी शान की खातिर उजाड़ दिया अपनी ही गर्भवती बेटी का सुहाग

जानकारी के मुताबिक जयपुर में करनी विहार थाने के रहने वाले अमित नायर और ममता ने सभी सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए करीब दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों की जिंदगी बहुत ही अच्छी भी चल रही थी और इनकी खुशियों का पिछले कुछ दिनों से कोई ठिकाना नहीं था, जब उन्हें पता चला कि ममता 6 महीने की गर्भवती है और उनके घर एक नन्हा मेहमान दस्तक देने वाला है।

लेकिन बुधवार को मानों ममता के सारे सपने ही चकनाचूर हो गए। ममता की मां पद्मिनी देवी और पिता जीवनराम चौधरी अचानक उनके घर आए, जहां उन्होंने अमित के बारे में पूछा तो ममता ने सोचा कि अब उसके मां-बाप इस रिश्ते के लिए राजी हो गए हैं। इसके चलते उसने चाय पीते हुए अखबार पढ़ रहे अपने पति अमित को बाहर बुला लिया। इतने में उसके माता-पिता के साथ आए दो लोगों ने अमित पर तीन गोलियां चला दीं, जिससे अमित की मौत हो गई।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+