यूपी: सम्‍मान की खातिर हत्‍या, गला घोंटकर प्रेमी और प्रेमिका को मार डाला

Honour Killing in Uttar Pradesh
चंदौली। उत्‍तर प्रदेश के चंदौली जिले में सम्‍मान के नाम पर कत्‍लेआम का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों ने प्रेमी युगल की जान ले ली और उसके बाद सबूत मिटाने के लिए उनके शवों को गंगा नदी में बहा दिया। मामले का खुलासा 1 महीने बाद हुआ है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़की के परिजनों को फौरन गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र की रहने वाली रिंकी की शादी बीते 6 जून को गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र में हुई थी।

शादी के चार दिन बाद ही रिंकी का प्रेमी ज्ञान प्रकाश उससे मिलने उसका ससुराल पहुंच गया। उसके बाद रिंकी के ससुरालवालों ने युवक को घर में बंद कर लड़की के मायके वालों को सूचना दी। लड़की के पिता राजाराम अपने दो भाई विपिन, संतोष और गांव के एक अन्य युवक संग बोलेरो से बेटी के ससुराल पहुंच गए। ससुराल के लोगों ने रिंकी को अपने घर में रखने से इनकार कर दिया और पंचायत के बाद शादी तोड़ दी गई। इसके बाद लड़की के परिजन प्रेमी युगल को लेकर वापस चले आए लेकिन तब तक बीच रास्ते में ही लड़की के परिजन एक खतरनाक फैसला कर चुके थे।

उन लोगों ने प्रेमी युगल की हत्या कर दी और उनके शवों को गंगा नदी में बहा दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद लड़की के परिजन अपने घर चले आए। उधर युवक के लापता होने पर उसके परिजनों ने चंदौली के बलुआ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा दी। दूसरी तरफ लड़की वालों ने भी लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी, लेकिन लापता प्रेमी युगल के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। उधर, युवक की खोजबीन करते हुए उसके परिजन लड़की की ससुराल पहुंच गए, तो वहां पता चला कि लड़का यहां आया था और उसे लड़की के साथ उसके मायके वाले ले गए थे। इस सूचना पर पुलिस ने लड़की के परिजनों को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो सारा मामला खुल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+