ऑनर किलिंग: अपनी बेटी को प्रेमी संग टुकड़ों में काटा, फिर ठेले पर रखकर बाजार में घुमाया

नई दिल्ली। पंजाब एक लुधियाना शहर में ऑनर किलिंग का एक भयावह मामला सामने आया है जहां एक बाप ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को वीभत्स तरीके से मार डाला। इतने के बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने दोनों के लाश के टुकड़ों को ठेले पर रखकर चौराहे पर घुमाया और इस दौरान भी वो उन पर वार करता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस वजह से नाराज था पिता

इस वजह से नाराज था पिता

मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना के कूमकलां इलाके की रहने वाली बलजीत कौर (35) को इलाके के ही एक लड़के कुलदीप सिंह (37) से प्यार था। दोनों के इस रिश्ते पर बलजीत के पिता गुरमेल सिंह को एतराज था। इस एतराज के पीछे जो वजह बताई जा रही है वो ये है कि बलजीत शादीशुदा था लेकिन वो अपने पति को छोड़कर कुलदीप के साथ रहना चाहती थी।

एक साल से लिव-इन में रह रही थी बेटी

एक साल से लिव-इन में रह रही थी बेटी

लगभग 1 साल पहले बलजीत ने अपने पति का घर छोड़ दिया और वो कुलदीप के साथ रिलेशनशिप में रहने लगी। जिससे गुलमेर आगबबूला हो गया। पुलिस ने बताया कि गुरमेल सिंह बीती रात अपनी बेटी के घर गया। बलजीत को उस वक्त ये बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उसका पिता उसके घर में क्यों आया है।

तड़के सुबह की हत्या

तड़के सुबह की हत्या

पुलिस ने बताया, 'बलजीत ने अपने पिता को घर में बुलाया। वो रात में वहीं रुका और खाना खाकर सो गया। लेकिन अगली सुबह गुरमेल जल्दी उठा और अपने साथ छुपाकर लाए एक धारदार हथियार से बलजीत और उसके प्रेमी कुलदीप की हत्या कर दी। इससे भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ को उसने ठेले पर इन दोनों का शव लेकर चौराहे पर लाया और उन्हं गालियां देते हुए वार करता रहा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+