पुलिस ने दिखाई सख्ती तो हनीप्रीत ने खोले राम रहीम और पंचकूला हिंसा से जुड़े बड़े राज

पुलिस ने दिखाई सख्ती तो हनीप्रीत ने खोले राम रहीम और पंचकूला हिंसा से जुड़े बड़े राज

नई दिल्ली। देशद्रोह और हिंसा फैलाने की आरोपी हनीप्रीत ने पुलिस रिमांड में कई बड़े राज खोले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनीप्रीत ने 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम को बलात्कार का दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में भड़की हिंसा में अपनी भूमिका को पुलिस के सामने स्वीकार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हनीप्रीत ने पुलिस के सख्ती करने पर ये माना कि पंचकूला में हिंसा फैलाने में उसका और राम रहीम का अहम रोल है। वहीं सीबीआई ने जेल में बंद राम रहीम से साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में उससे पूछताछ की है। सीबीआई ने तीन घंटे तक उससे पूछतछ की।

Honeypreet revealed about panchkula violence after ram rahim conviction

 हनीप्रीत का लेटपटॉप भी मिला

हनीप्रीत का लेटपटॉप भी मिला

पंचकूला हिंसा की मुख्य आरोपी राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत ने पंचकूला हिंसा में खुद के शामिल होने की बात को माना है। साथ ही हनीप्रीत के लैपटॉप से नक्शे और राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद हिंसा भड़काने से संबंधित जानकारी भी हासिल हुई हैं। बलात्कार मामले में गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद हुई हिंसा की घटनाओं के सिलसिले में वांछित 43 लोगों की सूची में हनीप्रीत का नाम सबसे ऊपर है। इस हिंसा में 35 से ज्यादा लोगों की जान गई थी।

पुलिस रिमांड पर है हनीप्रीत

पुलिस रिमांड पर है हनीप्रीत

3 अक्तूबर को हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत और उसकी एक महिला सहयोगी सुखदीप कौर को पंजाब से गिरफ्तार किया था। चार अक्तूबर को पंचकूला की अदालत ने हनीप्रीत व सुखदीप को छह दिन के रिमांड पर पुलिस के हवाले किया था। 10 अक्टूबर को कोर्ट ने उसकी रिमांड तीन दिन के लिए और बढ़ा दी है।

 शुरू में हनीप्रीत ने पुलिस को दिखाए थे नखरे

शुरू में हनीप्रीत ने पुलिस को दिखाए थे नखरे

अब भले ही हनीप्रीत के पुलिस को कई अहम जानकारियां दिए जाने की बात सामने आई है लेकिन 3 अक्टूबर को गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस का सहयोग बिल्कुल नहीं किया था। पंचकूला के पुलिस कमिश्नर ए एस चावला ने भी ये बताया था कि हनीप्रीत पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही है। पुलिस कमिश्नर ने 5 अक्टूबर को बताया था कि एक राउंड की पूछताछ पूरी हो गई है लेकिन हनीप्रीत अडियल रवैया दिखा रही है।
हनीप्रीत ने राम रहीम के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, पुलिस को बताई पापा के लिए व्रत रखने की वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+