मेरे ज्यादा करीब था राम रहीम, हनीप्रीत को था डर कहीं शादी न कर ले मुझसे- राखी सावंत
नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार कारण है राम रहीम पर दिया गया उनका बयान। राखी ने कहा है कि राम रहीम का मेरे प्रति लगाव देखकर हनीप्रीत डरती थी। हनीप्रीत को लगता था कि राम रहीम कहीं मुझसे शादी न कर ले और मैं उसकी सौतन न बन जाऊं। यदि राम रहीम ने ऐसा कर दिया होता तो हनीप्रीत न घर की रहती और ना ही घाट की। राखी ने कहा है कि राम रहीम ने सिर्फ कहने के लिए हनीप्रीत को गोद लिया था, लेकिन ये सब जान चुके हैं कि वह उसकी बेटी नहीं थी।

राम रहीम ने हनीप्रीत के पति को सुहागरात तक नहीं मनाने दिया
राखी सावंत ने कहा है कि राम रहीम ने एक चाल के तहत हनीप्रीत की शादी विश्वास गुप्ता से करवा दी। विश्वास ने कई बार रोते हुए कहा था कि राम रहीम उसे दामाद जैसा सम्मान तो देता था लेकिन उसने कभी हनीप्रीत को मेरे करीब नहीं आने दिया। यहां तक की मुझे सुहागरात तक नहीं मनाने दी।

राम रहीम पर फिल्म बना रही हैं राखी
राखी सावंत ने द क्विंट को दिए इंटरव्यू में राम रहीम को लेकर कई बातें बताई हैं। राखी सांवत ने बताया कि वो अपने भाई के निर्देशन में गुरमीत सिंह की बायोपिक में काम कर रही हैं। राखी फिल्म में हनीप्रीत का किरदार निभा रही हैं। राखी ने कहा कि वो इन दोनों के कई राज जानती हैं, जिन्हें फिल्म में सामने लाएंगी। राखी ने बताया कि इस फिल्म का नाम 'अब इंसाफ होगा' है। ऐसे में सवाल यह भी उठने लगा है कि राखी सावंत कहीं ये बयान देकर अपनी फिल्म की पब्लिसिटी तो नहीं करना चाहती हैं।

एक बार राखी भी गईं थी राम रहीम की गुफा में
राखी का कहना है कि वो गुरमीत और हनीप्रीत की हकीकत को लंबे समय से जानती हैं, फिल्म में हनीप्रीत और राम रहीम के बीच के रिश्ते को बेनकाब किया जाएगा। राखी ने कहा कि वो जब पहली बार बाबा की गुफा में गई तो हैरान रह गई। वहां जाकर मैं समझ गई थी कि बाबा यहां क्या करता है क्योंकि ये किसी बाबा के रहने की जगह नहीं लग रही थी।

बाबा के पास था वियाग्रा
राखी ने कहा है कि एक बार मुझे होटल में राम रहीम से मिलने को बुलाया गया था, मैं वहां गई तो मैनें बाबा के कमरे में वियाग्रा रखा देखा। राखी ने कहा कि मैं तो उसी दिन समझ गई थी कि आदमी ढोंगी है। अब मुझे मौका मिला है तो मैं उसका पर्दाफाश कर रही हूं। उन्होंने कहा कि वो राम रहीम की जिंदगी और कुकर्मों को वो फिल्म के जरिए सामने लाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications