ब्रेक सिस्टम में खराबी की वजह से होंडा ने वापस मंगाई 31 हजार कारें

यह भी पढ़ें- कॉपी कैट कारें
कंपनी 28 फरवरी, 2013 से 16 जनवरी, 2014 के बीच बनी दोनों मॉडल की कारें वापस लेगी। इनमें दोनों मॉडल के एबीएस वेरिएंट शामिल नहीं होंगे। इस फैसले के तहत 15,623 ब्रियो व 15,603 पेट्रोल अमेज कारें वापस मंगाई गई हैं। इन कारों के प्रपोर्शनिंग वॉल्व की जांच की जाएगी। यह वॉल्व पहियों पर पड़ने वाले ब्रेक प्रेशर को एडजस्ट करने का काम करता है।
कंपनी निरीक्षण और जरूरत पड़ने पर रिप्लेसमेंट का काम निशुल्क करेगी। इसकी आशंका है कि कुछ कारों में खराब प्रपोर्शनिंग वॉल्व लगे हैं। कंपनी ने कहा कि ब्रियो और पेट्रोल अमेज के एबीएस वेरिएंट के निरीक्षण की जरूरत नहीं है।
इनके ब्रेक सिस्टम में प्रपोर्शनिंग वॉल्व नहीं लगा होता। पिछले महीने मारुति सुजुकी ने अपनी अर्टिगा, स्विफ्ट और डिजायर मॉडल की 1,03,311 कारें वापस लेने की घोषणा की थी। जल्द ही कंपनी इन कारों के तकनीकी विकास को अंजाम देकर ग्राहकों को उनके पसंदीदा मॉडल उपलब्ध करवाएगी।












Click it and Unblock the Notifications