Home Quarantine: घर में रहने वाले कोरोना वायरस के मरीज कैसे करें अपनी देखभाल
Home Quarantine: घर में रहने वाले कोरोना वायरस के मरीज कैसे करें अपनी देखभाल
नई दिल्ली, 03 मई: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। अस्पतालों में बेड्स की कमी की वजह से कोरोना के लाखों मरीजों को घर पर मेडिकल सपोर्ट देकर होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। भारत में फिलहाल 34 लाख 13 हजार 642 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। इनमें से कई लाख मरीजों को घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया है। ऐसे में परिवार वालों और कोरोना के होम क्वारंटाइन में रहने वाले मरीजों की सबसे बड़ी चिंता यही है कि उनका उचित देखभाल कैसे की जाए। तो चलिए हम आपको घर में रहने वाले कोरोना वायरस के मरीजों की कैसे देखभाल करनी है, ये बताते हैं। सबसे पहले अगर आपको कोविड-19 के लक्षण हैं तो किसी डॉक्टर से सलाह लेकर फौरन जांच करवाएं। कोविड-19 के आम लक्षण हैं, बुखार, गले में खराश, खांसी, सांस लेने में दिक्कत, सिर दर्द, शरीर में दर्द, गंध या स्वाद का ना पता चलना।

दिन में 3 से 4 बार ऑक्सीजन का स्तर जांचें। इसके लिए आप पल्स ऑक्सीमीटर का उपयोग कर सकते हैं। ऑक्सीजन का स्तर 95 से 90 तक होना चाहिए। हालांकि 95 से 92 सही होता है। इसके अलावा डबल मास्क पहनें और अपने परिवार के सभी लोगों को मास्क पहनने के लिए बोलें। वायु संचार के लिए खिड़कियां खुली रखें। घर पर रहें। परिवार के लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें। ज्यादा से ज्यादा पानी और लिक्विड डाइट लें। बुखार हो तो बुखार की दवा लें, जिसमें आपको पेरासिटामोल या फिर एसिटामिनोफेन लेना है।
होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को इन बातों का ध्यान रखना है। और इससे ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- https://www.indiacovidsos.org/home-care/covid-management-at-home-hindi












Click it and Unblock the Notifications