"कौम दे हीरो" फिल्म की मंजूरी के लिए दी गई थी घूस, इंदिरा गांधी के हत्यारों पर आधारित है फिल्म
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी के हत्यारों पर बनी फिल्म पर विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। दरअसल, अब गृहमंत्रालय ने इस फिल्म पर एतराज जताया है। हो सकता है कि अब इस फिल्म पर हमेशा के लिए रोक लग जाए। क्योंकि इस फिल्म में हत्यारों कोे हीरो दिखाया गया है। जिससे गांधी परिवार आहत है। वहीं यह भी खबर है कि इस फिल्म की सेंसर बोर्ड से मंजूरी लेने के लिए निर्देशक व प्रोड्यूसर ने घूस खिलाई थी।

यह है पूरा मामला
इंदिरा गांधी के हत्यारों को एक फिल्म में हीरो दिखाया गया है। जिसके बाद फिल्म भी विवादों के घेरे में आ गई है। पंजाबी फिल्म कौम दे हीरो में हत्यारे बेअंत सिंह और सतवंत सिंह को हीरो प्रोजेक्ट किया गया है। इनको लीड रोल में रखा गया है। जिसको लेकर कांग्रेस की ओर से कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई है। पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह चौधरी ने फिल्म पर ही रोक लगाने की मांग कर दी गई है।
वहीं फिल्म के निर्देशक रविंदर रवि का मानना है कि उन्होंने इंदिरा गांधी की हत्या की जांच करने वाले ठक्कर आयोग की रिपोर्ट और अदालती कार्यवाही के साथ साथ बेअंत सिंह और सतवंत सिंह के परिवारों के साथ लंबा वक्त बिताने के साथ ही अध्ययन किया है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म 22 अगस्त को रिलीज हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications