सिक्किम में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के खिलाफ नेपाली समुदाय का प्रदर्शन, गृह मंत्रालय ने दायर की रिव्यू पिटीशन
सिक्किम में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के खिलाफ नेपाली समुदाय का प्रदर्शन जारी है। इस बीच गृह मंत्रालय ने कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर की है।

सिक्किम में सुप्रीम कोर्ट के नेपाली मूल के लोगों को अप्रवासी बताने वाली टिप्पणी के बाद प्रदर्शन जारी है। सिक्किम का नेपाली समुदाय अदालत की टिप्पणी से बेहद नाराज है और लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इस मामले को लेकर अब गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है।
गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर की है। गृह मंत्रालय के अनुसार सिक्किम के नेपाली समुदाय को विदेशी मूल का बताए जाने संबंधी उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। गृह मंत्रालय ने एसोसिएशन ऑफ ओल्ड सेटलर्स ऑफ सिक्किम और अन्य द्वारा दायर 2013 और 2021 की दो याचिकाओं में 13 जनवरी के एक हालिया फैसले में कुछ टिप्पणियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एकरिव्यू पिटीशन दायर की है।
गृह मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि भारत सरकार ने सिक्किम की पहचान की रक्षा करने वाले संविधान के अनुच्छेद 371एफ की पवित्रता को दोहराया, जिसे कमजोर नहीं किया जाना चाहिए। उक्त आदेश के अवलोकन में सिक्किम में बसे विदेशी मूल के व्यक्तियों जैसे नेपालियों की समीक्षा की जानी चाहिए क्योंकि उक्त व्यक्ति नेपाली मूल के सिक्किमी हैं।
दरअसल, हाल ही में 13 जनवरी को सिक्किम के निवासियों को इनकम टैक्स में छूट से संबंधित एक याचिका पर फैसला देते हुए कोर्ट ने नेपाली मूल के लोगों को अप्रवासी बताया दिया था। कोर्ट ने कहा था कि ये लोग सिक्किम में आकर बस गए थे. इसके बाद से सिक्किम का नेपाली समुदाय नाराज है।












Click it and Unblock the Notifications