सोनाली फोगाट केस की CBI जांच को गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी, गोवा सरकार ने की थी सिफारिश
नई दिल्ली, 12 सितंबर: बीजेपी नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की गोवा में 23 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश को गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इससे पहले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपने बयान में कहा था कि सोनाली फोगाट बेटी की मांग को ध्यान में रखते हुए आज हम इस केस को CBI को दे रहे हैं।
Recommended Video

दरअसल, पणजी में मीडिया से बात करते हुए सोनाली फोगाट मामले में सीएम सावंत ने कहा था कि सोनाली फोगाट मर्डर केस की जांच जारी है। हमारी पुलिस मामले की जांच बहुत अच्छी तरह से कर रही है। गोवा पुलिस को बहुत अच्छे संकेत भी मिले हैं। मगर उनकी (सोनाली फोगाट) बेटी की मांग को ध्यान में रखते हुए आज हम इस केस को CBI को दे रहे हैं।
गोवा सीएमम ने सोमवार को कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सोनाली फोगट मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो को ट्रांसफर करने का अनुरोध करेंगे। जिसके बाद अब गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच की सिफारिश को मंजूरी दे दी है।
इससे पहले दिन पहले रविवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि अगर गोवा पुलिस की जांच से परिवार संतुष्ट नहीं है तो सीबीआई सोनाली फोगट की मौत की जांच करेगी। अपने बयान में खट्टर ने कहा, "हमने लिखित में सीबीआई जांच के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने कहा है कि पहले गोवा पुलिस अपनी जांच पूरी करेगा और अगर परिवार इससे संतुष्ट नहीं है, तो जांच सीबीआई को सौंपी जाएगी।"
वहीं सोनाली फोगट की मौत की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हिसार में खाप महापंचायत आयोजित हुई। बता दें कि सोनाली फोगाट को 23 अगस्त को उत्तरी गोवा के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था। पहले उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी। हालांकि बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले शरीर पर चोट के निशान के बाद हत्या केस गोवा पुलिस ने दर्ज किया। गोवा पुलिस ने सोनाली के पीए और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications