स्वतंत्रता दिवस पर 215 पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार, गृह मंत्रालय ने जारी की नामों की सूची

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन पुलिसकर्मियों के नामों की सूची जारी कर दी है, जिनको इस साल स्वतंत्रता दिवस 2020 पर सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि इस साल कुल 215 पुलिसकर्मियों को वीरता सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) दिया जाएगा। 80 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल (पीपीएम) दिया जाएगा। 631 पुलिसकर्मियों को मेधावी सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Recommended Video

    Independence Day: वीरता पुरस्कारों का ऐलान, Home Ministry ने जारी की लिस्ट | वनइंडिया हिंदी
    ाि

    स्वतंत्रता दिवस पर इस साल कुल 926 पुलिसकर्मियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर पुलिस के 94 जवानों को पुरस्कार दिए जाएंगे, इनमें से 81 पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार दिया जाएगा। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 23 पुलिस कर्मियों को वीरता, 6 को राष्ट्रपति पदक और 73 को पुलिस मेडल दिया जाएगा। महाराष्ट्र पुलिस के 14 जवानों को को गैलेंट्री, 5 को राष्ट्रपति पदक और 39 को पुलिस पदक के लिए चुना गया है।

    इस साल दिल्ली के 35, असम के 21, मध्य प्रदेश के 20, आंध्र प्रदेश के 16, छत्तीसगढ़ के 14, गुजरात के 19, हरियाणा के 12, झारखंड के 24, कर्नाटक के 19, हिमाचल प्रदेश के 4, केरल के 6, पुडुचेरी के एक पुलिसकर्मी को सम्मानित किए जाएगा।

    भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की ओर से कहा गया है कि उन्होंने 21 जवानों को वीरता पदक और 294 डीजी गैलेंट्री कमेंडेशन मेडल अपने कर्मियों को देने की सिफारिश गृह मंत्रालय को की है। ये सिफारिश चीन के साथ मई-जून में झड़प के दौरान साहस और बहादुरी दिखाने के लिए की गई है।

    ये भी पढ़िए- Independence Day 2020: 15 अगस्त से पहले छावनी में तब्दील हुई राजधानी, चप्पे-चप्पे पर नजर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+