भारत को अस्थायी करने में लगा है पाकिस्तान, कश्मीर पर बुरी नजर
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में कश्मीर के मुद्दे पर बयान देते हुए एक बार फिर से पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का मुकुट है और इस मुकुट को हमारे पड़ोसी देश की नजर लग गई है।

राजनाथ सिंह ने फिर से एक बार कहा कि कश्मीर में अगर आतंकवाद है तो पाकिस्तान की वजह से है। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर के लोगों की देशभक्ति पर किसी को भी जरा सा शक नहीं है।
गृहमंत्री के मुताबिक कश्मीर के हालात को लेकर सबके मन में पीड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब विदेश दौरे पर थे तो भी उन्हें कश्मीर की चिंता थी।
गृहमंत्री ने पाक पर कश्मीर के बहाने भारत को अस्थायी करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की कविता को याद दिलाया और कहा कि चिंगारी का खेल बुरा होता है। औरों के घर में आग लगाने का जो सपना वह अपने ही घर में सदा खराब होता है।
गृहमंत्री ने पाक पर निशाना साधते हुए कहा कि पाक तो अपने मजहब के लोगों को भी अपने साथ नहीं रख पाया। लेकिन भारत में संकट की घड़ी में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब एक हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications