पूर्व गृहसचिव आरके सिंह का सनसनीखेज खुलासा, कहा शिंदे ने दाऊद इब्राहिम के करीबी को बचाया

rk singh
नयी दिल्ली। पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने गृहमंत्री सुशीलकुमार शिंदे पर सनसनीखेज खुलासा किया है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए आरके सिंह ने गृहमंत्री शिंदे पर कई आरोप लगाते हुए अहम खुलासे भी किए। आरके सिंह ने गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के एक करीबी साथी को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिंदे के कहने पर ही दाउद के उस साथी को दिल्ली पुलिस ने नहीं पकडा।

आरके सिंह ने एक टीवी समाचार चैनल से बातचीत में शिंदे पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि आईपीएल मैच फिक्सिंग में एक बिजनेसमैन का नाम आ रहा था जो दाऊद इब्राहिम का करीबी था, लेकिन जब दिल्ली पुलिस ने उसकी जांच की पहल की, तो शिंदे उसके बचाव में आ गए। आरके सिंह ने दावा किया कि वह ऐसी कई अहम बैठकों में खुद मौजूद थे, जब शिंदे ने दिल्ली पुलिस के काम में हस्तक्षेप किया।

उन्होंने दावा किया कि शिंदे के दफ्तर से पुलिस मुख्यालय को दिल्ली के थानों में एसएचओ की तैनाती तक के निर्देश जाते थे और इसके बदले में रुपए लिए जाते थे। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई को दाऊद के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि शिंदे झूठ बोल रहे है। भारत और अमेरिका के बीच कोई ऐसा करार नहीं हुआ है जिसमे दाउद को पकड़ने की बात कही गई हो। गैरतलब है कि गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा था कि वो अमेरिका की मदद से जल्द ही दाउद को भारत लेकर आएगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+