खूनखराबा के बाद आए पंचायत चुनाव के परिणाम पर गृहमंत्री शाह ने दी प्रतिक्रिया, कहा- लोगों का बढ़ा विश्वास

गृहमंत्री अमित शाह ने पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोगों का बीजेपी पर विश्वास बढ़ा है जो लोकसभा और विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की है। वहीं, बीजेपी ने भी इस बार काफी मेहनत के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा किया। इस पर गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अपने बयान में कार्यकर्ताओं का धन्यवाद कहते हुए कहा कि तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस निर्दयीय माहौल के बीच शानदार प्रदर्शन किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि पश्चिम बंगाल में खून खराबा और हिंसा के बाद भी बीजेपी को पंचायत चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने से नहीं रोक पाई है। बीजेपी ने पिछले चुनाव की तुलना में अपनी सीटों की संख्या लगभग दोगुनी कर ली है, जिससे साबित होता है कि लोगों का हम पर विश्वास बढ़ा है।

amit Shah reaction on the result of Panchayat elections

उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि इससे ये पानी तरह साफ हो गया है कि लोगों का स्नेह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के साथ है। साथ ही ये निश्चित रूप से पार्टी को लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जबरदस्त ऊंचाइयों तक ले जाएगी। पश्चिम बंगाल के लोगों को मेरा हार्दिक आभार और सुकांत मजूमदार और सुवेंदु अधिकारी के साथ तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद जो निर्दयतापूर्वक विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी के साथ मजबूती के साथ खड़े रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+