गृह मंत्री अमित शाह की IB अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग, इन बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को B अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। जिसमें देश में सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए जिम्मेदार आईबी के मल्टी एजेंसी सेंटर (एमएसी) के कामकाज की समीक्षा की गई। इसके साथ ही मीटिंग में सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के विभिन्न प्रमुखों के साथ एक अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद एक बयान जारी गृह मंत्रालय ने कहा कि केंद्र ने आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल का माहौल तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।
इंटेलिजेंस ब्यूरो के साथ अहम मीटिंग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री ने देश भर की सुरक्षा एजेंसियों और अन्य खुफिया और प्रवर्तन एजेंसियों के विभिन्न प्रमुखों को राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण अपनाने का निर्देश दिया।

गृह मंत्रालय की ओर जारी एक बयान में कहा गया कि मीटिंग के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने देश में उभरते सुरक्षा खतरे के परिदृश्य से निपटने के लिए आतंकी नेटवर्क और उनके सहायक इको-सिस्टम को खत्म करने के लिए सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया।
मीटिंग में गृह मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि MAC का उसके घटकों साथ संबंध मजबूत हुआ है और अब इसे अंतिम रिस्पॉंडर्स सहित विभिन्न हितधारकों के बीच pro-active और real-time कार्रवाई योग्य जानकारी साझा करने के लिए एक मंच के रूप में 24X7 काम करना जारी रखना चाहिए।
शाह ने अधिकारियों के साथ बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में, MAC फ्रेमवर्क अपनी पहुंच और प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए बड़े तकनीकी और ऑपरेशनल सुधारों को लागू करने को तैयार है। उन्होंने सभी स्टेकहोल्डर्स साथ मिलकर प्रयासों को मजबूती से आगे बढ़ाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications