J&K: बारामुला में अमित शाह ने मंच से हटवाई बुलेट प्रूफ ग्लास शील्ड, केंद्रीय मंत्री ने शेयर किया VIDEO

श्रीनगर, 05 अक्टूबर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर के दौरे का आज आखिरी दिन है। बुधवार को उन्होंने बारामुला एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कश्मीर के लोगों के प्रति भरोसा दिखाने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत मंच पर लगाए गए बुलेट प्रूफ कांच को हटवा दिया और लोगों को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा, वे जम्मू-कश्मीर के लोगों से सीधे बात करना चाहते हैं।

Home Minister Amit Shah had his bullet proof glass removed in Baramulla

अमित शाह के संबोधन से पहले हटाए गए बुलेट प्रूफ कांच की वीडियो केंद्रीय मंत्री ने शेयर किया है। अमित शाह ने बिना बुलेट प्रूफ कांच के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने इस दौरान उनके साथ मंच पर मौजूद रहे जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी बिना बुलेट प्रूफ लगे मंच से ही भाषण दिया। यह पहली बार नहीं जब अमित शाह ने मंच पर लगे बुलेट प्रूफ कांच को हटवाया है।

इससे पहले पिछले साल इसी महीने में श्रीनगर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने से पहले मंच पर लगे बुलेट प्रूफ कांच को हटवा दिया गया था। अमित शाह ने बुधवार को बारामूला में एक सभा को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती पर तीखा हमला किया।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मोदी जी का शासन मॉडल विकास और रोजगार लाता है। जबकि गुप्कर मॉडल युवाओं के हाथों में पत्थर और बंदूकें पेश करता है। मोदी के मॉडल और गुप्कर मॉडल में बहुत अंतर है। मोदी मॉडल में युवाओं के लिए आईआईएम, आईआईटी, एम्स और नीटहैं। युवाओं को पत्थर नहीं, पढ़ाई-लिखाई चाहिए। अमित शाह आगे बोले, मतदाता सूची तैयार करने का काम पूरा होते ही जम्मू-कश्मीर में पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव होंगे।

अमित शाह ने कहा कि, जिन्होंने यहां 70 साल राज किया वे मुझे पाकिस्तान से बात करने की सलाह देते हैं। मैं पाकिस्तान से बात नहीं करना चाहता। मैं कश्मीर के युवाओं से बात करना चाहता हूं। पहले यह टेररिस्ट हॉटस्पॉट था, आज टूरिस्ट हॉटस्पॉट है। पहले यहां हर साल 6 लाख सैलानी आते थे। अक्टूबर तक 22 लाख सैलानी आए हैं। इससे कई युवाओं को रोजगार मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+