सैलरी हाईक के लिए होमगार्ड्स ने पीएम को खून से लिखा पत्र

गाजियाबाद। सैलरी में हाईक नहीं मिलने की वजह से खफा उत्तर प्रदेश के होम गार्ड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से पत्र लिखा है। यूपी मे होमगार्ड्स ने अपनी सैलरी में हाइक वह अन्य सहूलियतों के लिए न सिर्फ अपने खून से पत्र लिखा है बल्कि इच्छामृत्यु की इजाजत भी मांगी है।

Home guards writes letter to PM with their blood for hike in salary

उत्तर प्रदेश ऑनरेरी होम गार्ड एसोसिएश के उपाध्यक्ष सुजीत कुमार गिरी ने बताया कि सैलरी में हाइक मांगने की वजह से 500 होम गार्ड को नौकरी से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि होम गार्ड्स को उनकी मेहनत के हिसाब से सैलरी नहीं दी जा रही है और इसकी मांग करने पर उन्हें नौकरी से हटा दिया जा रहा है।

सुजीत कुमार ने कहा कि होम गार्ड को अब मर्जर के रूप में 300 प्रति दिन के हिसाब से दिया जा रहा है। जबकि तेलंगाना और पंजाब में होम गार्ड्स को 500 रुपए प्रति दिन के हिसाब से सैलरी दी जाती है। इसी के विरोध में होम गार्ड्स ने पीएम मोदी का अपने खून से लिखा पत्र भेजा है।

होम गार्ड्स ने खून से लिखा पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लिखा है। जिसमें उन्हें अन्य राज्यों की तुलना में बराबर की सैलरी देने की मांग की गयी है। पत्र में होमगार्ड्स को जो अन्य सुविधायें दी जाने की मांग की है। साथ ही लिखा गया है कि अगर ऐसा नहीं कर सकते हैं तो हमें इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+