आपके लिए बेहद जरूरी है बैंक से जुड़ी ये खबर
शनिवार, रविवार और सोमवार को ईद के चलते अगले तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। सोमवार को ईद के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी।
नई दिल्ली। अगर आप अपने बैंक खाते से रुपए निकालने की सोच रहे हैं तो आज ही निकाल लीजिए, क्योंकि उसके बाद बैंकों में लगातार तीन दिन की छुट्टी है। यानी बैंक सीधे मंगलवार को खुलेंगे।

शनिवार, रविवार और सोमवार को ईद के चलते अगले तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। 10 दिसंबर को महीने का दूसरा शनिवार है, उसके बाद रविवार की छुट्टी और सोमवार को ईद के चलते बैंकों में काम नहीं होगा।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने ईद-ए-मिलाद की छुट्टी को लेकर नया सर्कुलर जारी किया है। इसके मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों की ईद-ए-मिलाद की छुट्टी अब 12 दिसंबर को होगी।
इससे पहले वाले सर्कुलर में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी 13 दिसंबर की थी, लेकिन अब सरकार ने इसमें बदलाव कर दिया है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों को लगातार 3 छुट्टियां मिल जाएंगी।
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को रविवार और शनिवार का अवकाश मिलता है। 12 दिसंबर का सोमवार है यानी शनिवार, रविवार और सोमवार को केंद्रीय कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी।
गौरतलब है कि मुस्लिम धर्म में पैगंबर मोहम्मद की जयंती के रूप में ईद-ए-मिलाद का त्योहार मनाया जाता है। सरकार ने सर्कुलर में बदलाव कर केंद्रीय कर्मचारियों को लंबी छुट्टी बिताने का मौका दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications