Holi 2025: इस बार होली पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया, जानिए 14 मार्च को रंग-गुलाल खेला जाएगा या नहीं?
Holi 2025: होली का त्योहार आने वाला है। लोगों को रंगों के इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल 14 मार्च को होली मनाया जाएगा। लेकिन इस होली पर चंद्र ग्रहण का साया है।
लोगों के मन में ये सवाल है कि अगर होली के दिन चंद्र ग्रहण लगता है तो उस दिन त्योहार मनाया जाएगा या नहीं, अगर त्योहार मनाया जाएगा तो कितने बजे से कितने बजे तक मनाया जाएगा। क्योंकि मान्यता है कि ग्रहण के दौरान शुभ कार्य नहीं होते हैं। ऐसे में आपके मन में उठ रहे सारे सवाल का जवाब इस रिपोर्ट के जरिए देते हैं।

पूर्णिमा तिथि कब से कब तक रहेगी।
हिंदू पंचाग के अनुसार, इस साल पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 13 मार्च को हो रही है।
पूर्णिमा तिथि की शुरुआत- 13 मार्च सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगी
पूर्णिमा तिथि का समापन- 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा।
ऐसे में इस बार होलिका दहन 13 मार्च की रात को मनाई जाएगी और होली का त्योहार 14 मार्च को होगा।
ये भी पढ़ें Holi 2025 : काशी में बरसेगा कान्हा का रंग, मथुरा में उड़ेगी बाबा की भस्म, भक्तों में जबरदस्त उत्साह!
कब से कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 9 बजकर 28 मिनट 29 मिनट पर होगी। जबकि समाप्ति दोपहर के 3 बजकर 39 मिनट पर होगी।
वहीं चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। वहीं सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
होली मना सकते हैं या नहीं?
साल 14 मार्च को होली के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इस वजह से होली के ऊपर कोई खतरा नहीं है। लोग होली पूरे दिन मना सकते हैं। रंग-गुलाल के साथ होली खेल सकते हैं।
इन क्षेत्रों में ग्रहण का होगा असर
साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण इस बार अमेरिका, पश्चिम यूरोप, पश्चिम अफ्रीका, अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। वहीं इस ग्रहण का असर भारत में नहीं होगा।
ये भी पढ़ें Holi Kab Hai: 14 या 15 मार्च. कब है होली? जानिए सही डेट यहां












Click it and Unblock the Notifications