Holi 2024: आज दिल्ली मेट्रो का बदला रहेगा शेड्यूल, इन राज्यों में शराब बैन, जानें होली पर क्या-क्या है तैयारी?

Holi 2024: होली का पर्व आज यानी सोमवार को पूरे भारत में सेलिब्रेट करने की तैयारी कर ली गई है। रविवार रात को होलिका दहन का कार्यक्रम सभी राज्यों में किया गया। अब लोग अबीर गुलाल उड़ाने को बेताब हैं। खास बात यह है कि होली पर्व पर प्रशासन ने भी अपनी तैयारी कर ली है। एक तरफ, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखने को तैयार है।

दूसरी तरफ, कई राज्यों की सरकारों ने होली पर्व पर शराब और भांग की दुकानों पर ताला लटका दिया है। आदेश है कि दुकानें बंद रहेंगी। वहीं, दिल्ली मेट्रो ने भी अपने बदले शेड्यूल के बारे में जानकारी दे दी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के बदले शेड्यूल के चलते होली खेलने के लिए आपको अपने वाहनों का ही इस्तेमाल करना होगा। आइए जानते हैं क्या क्या है प्रशासन की तैयारियां?

Holi 2024

25 मार्च दोपहर तक नहीं चलेगी मेट्रो, बस सेवा भी स्थगित
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने पहले ही अपने बदले शेड्यूल की जानकारी साझा कर दी थी। जिसके मुताबिक, पूरी दिल्ली में दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक मेट्रो की सेवाएं बंद रहेगी। इस वक्त के बाद ही मेट्रो चालू होगी। इस लिए अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों को अपना निजी इंतेजाम करना होगा। इतना ही नहीं, 25 मार्च को दोपहर दो बजे तक दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस सेवा भी स्थगित रहेगी।

दिल्ली समेत इन राज्यों में ड्राई डे आज
होली पर्व के मद्देनजर कई राज्यों में ड्राई डे घोषित किया गया है। जिससे कि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न घटे। साथ ही महिलाओं के प्रति सुरक्षा कायम रहे। नशे में धुत्त होकर कोई किसी को हानि न पहुंचा सके। राजधानी दिल्ली-एनसीआर,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में ड्राई डे घोषित किया गया है। ड्राई डे के दिन शराब की सभी सरकारी दुकानों पर ताला लटका रहेगा। राज्य की सरकारों ने यह भी साफ स्पष्ट कर दिया है कि आदेश के उल्ल्घन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हुड़दंगियों पर होगी सख्ती
सुरक्षा के किए व्यापक बंदोबस्त गए हैं। खासकर दिल्ली में 113 ड्रंकन ड्राइविंग के प्वाइंट्स पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच होगी। सड़कों पर यातायात पुलिस के 1208 अधिकारी व कर्मी दिल्ली के 363 बिंदुओं पर तैनात रहेंगे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किए जाएंगे। साथ ही उनके वाहन जब्त भी किए जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+