Holi 2024: होली के कारण इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holiday 2024: हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार में से एक होली इस बार 25 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों में 25 मार्च को प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे। वहीं, इस बार होली के कारण काफी दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।
होली इस बार सोमवार को मनाई जा रही है। इससे पहले शनिवार और रविवार आएगा तो उस दिन भी बैंक बंद रहेंगे। चौथे शनिवार और रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। कुल मिलाकर होली पर तीन दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे। वहीं, मार्च में कुल मिलाकर 14 दिन बैंक बंद रहेंगे।

जिनमें सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार, सार्वजनिक अवकाश और क्षेत्रीय अवकाश शामिल हैं। होली 2024 के मौके पर कई राज्यों में सरकारी अवकाश रहेगा। इस दिन लोग पूरे धूमधाम से त्योहार मनाएंगे।
मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
22 मार्च, शुक्रवार, बिहार दिवस (बिहार)
23 मार्च, शनिवार, महीने का चौथा शनिवार
24 मार्च, रविवार, अवकाश
25 मार्च, सोमवार, होली अवकाश
26 मार्च, मंगलवार, होली दूसरा दिन/होली ओडिशा, मणिपुर और बिहार
27 मार्च, बुधवार, होली बिहार
29 मार्च, शुक्रवार, गुड फ्राइडे
30 मार्च, शनिवार, चौथा शनिवार
31 मार्च, रविवार, बैंक अवकाश
बता दें कि इस बार मार्च में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। लेकिन इस दौरान ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। बैंक आने से पहले आप छुट्टी चेक कर लें। अगर आपको छुट्टी के दिन बैंक से जुड़े काम हो तो आप घर बैठे ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, ATM की सभी सेवाएं भी जारी रहेंगी।
यह भी पढ़ें- 'बैंक बंद हैं...,' RCB के चैंपियन बनते ही माल्या की खुशी पर मचा बवाल, ट्वीट पर यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास












Click it and Unblock the Notifications