होलिका के धधकते अंगारों से निकलेगा बाबूलाल पंडा, कई सालों करते आ रहे हैं ऐसा
मथुरा: मथुरा के कोसीकलां की होली को देशभर में जाना जाता है इसकी खास वजह होती है होलिका के धधकते अंगारों पर चलकर एक शख्स का बाहर निकलना। इस बार होलिका के धधकते अंगारों पर चलकर पंडा बाबूलाल निकलेगा। गुरुवार को रात आठ बजे होलिक दहन किया जाएगा। बता दें, पिछले बार होलिका दहन चार बजे किया गया था।

8 बजे किया जाएगा होलिका दहन
लेकिन इस बार होलिका दहन आठ बजे किया जाएगा, जिसके चलते पंडा आठ बजे ही निकलेगा। आठ बजे निकलने की वजह से जटवारी गांव में रात नौ बजे पंडा मेला आयोजित किया जाएगा।

बुधवार को की गई घोषणा
फालैन पंडा मेला आचार्य पंडित भगवान सहाय एवं गांव के पंचों ने इस बात की घोषणा बुधवार को की। होली का काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इसके लिए फालौन में विशाल होलिका बनाई गई है। होली को देखने के लिए आसपास के कई गांवों के लोग होली को देखने आते है। इस बार समय के बदलाव की वजह से किसी को कोई समस्या ना हो इसके लिए एसडीएम ने गांव में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

43 साल की उम्र में पहली बार होलिका से पंडा के रूप में निकले थे
बताया जा रहा है कि होलिका पूजन की शुभघड़ी रात नौ बजे तक है। यही कारण है कि इस बार होलिका दहन आठ बजे किया जा रहा है। इस बार धधकती होलिका के बीच से निकलने वाले बाबूलाल पंडा इस बार पांचवी बार यह करिश्मा दिखाएंगे। 49 साल के बाबूलाल पंडा का कहना है कि वो पहली बार 43 साल की उम्र में पहली बार होलिका से पंडा के रूप में निकले थे। इससे पूर्व उनके पिताजी स्व. इंद्रजीत पंडा 21 बार इस भूमिका में रहे।












Click it and Unblock the Notifications