Holi 2018: मथुरा में फूल और अबीर से हुई होली के जश्न की शुरुआत, संतों ने भक्तों संग खेला गुलाल
वृंदावन और मथुरा को होली पूरे भारत में मशहूर है। इस साल की होली की पहली झलक सोमवार शाम मथुरा के रमणरेती में देखने को मिली। इस मौके पर संतों ने एक-दूसरे को जमकर गुलाल लगाया और फूलों से पारंपरिक होली का जश्न मनाया गया।
मथुरा। वृंदावन और मथुरा को होली पूरे भारत में मशहूर है। इस साल की होली की पहली झलक सोमवार शाम मथुरा के रमणरेती में देखने को मिली। इस मौके पर संतों ने एक-दूसरे को जमकर गुलाल लगाया और फूलों से पारंपरिक होली का जश्न मनाया गया। रमणरेती में कार्ष्णि उदासीन आश्रम में वार्षिक होली जश्न का आयोजन किया गया जिसमें संतों के संग-संग भक्तों ने भी जमकल गुलाल उड़ाया।

मथुरा के रमणरेती में कार्ष्णि उदासीन आश्रम में होली के लिए भक्तों का तांता सुबह से ही लगने लग गया था। होली के कार्यक्रम का आयोजन मंच पर कलाकारों की प्रस्तुति से शुरू हुआ। राधा-कृष्ण के भेस में कलाकारों ने मंच पर नाटक की प्रस्तुति की जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद गुलाल और फूलों से होली खेली गई। टेसू के फूलों के रंग से हर भक्त रंग गया। होली के कार्यक्रम के आयोजन के लिए पहले से ही इंतजाम कर लिए गए थे।
राधा-कृष्ण का भेष बनाकर आए कलाकारों को गुलाब और गेंदे के फूलों से ढंक दिया गया। कलाकारों ने भी संतों के साथ फूलों की मशहूर होली खेली। इसके बाद रंग उड़ाने का कार्यक्रम शुरू किया गया। पाइप की मदद से भक्तों पर रंग डाला गया। बांके बिहारी के गाने पर झूमते हुए भक्तों ने होली के इस जश्न का मजा लिया।












Click it and Unblock the Notifications