अमित शाह ने NDRF के तहत छह राज्यों को जारी किए 4,382 करोड़

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी ने नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड से 6 राज्यों को 4,381.88 करोड़ रुपये की सहायता को मंजूरी दी। क्योंकि इस साल उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं के लिए केंद्रीय सहायता प्रदान की थी। इस साल चक्रवात, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान के लिए सहायता के रूप में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और सिक्किम को धनराशि जारी की जाएगी।

HM Amit Shah releases 4,382 cr rupees to six states under National Disaster Response Fund

Recommended Video

    Amit shah in Gujarat: Vikasotsav 2020 का उद्घाटन कर Ashapura Temple की पूजा, Video | वनइंडिया हिंदी

    चक्रवात 'अम्फान' के लिए, पश्चिम बंगाल को 2,707.77 करोड़ रुपए और ओडिशा के लिए 128.23 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। चक्रवात 'निर्सग' के लिए, महाराष्ट्र को 268.59 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दौरान बाढ़ और भूस्खलन के लिए, कर्नाटक को 577.84 करोड़, मध्य प्रदेश के लिए, 611.61 करोड़ और सिक्किम के लिए 87.84 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

    चक्रवात 'अम्फान' के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मई को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा किया था। पीएम मोदी ने बंगाल को तत्काल राहत गतिविधियों के लिए 1,000 करोड़ की वित्तीय सहायता और ओडिशा को 500 करोड़ देने की घोषणा की थी। इसके अलावा, पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख और घायलों के लिए 50,000 के मुआवजे की घोषणा की थी।, जो राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के माध्यम से प्रदान की गई।

    एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इन सभी छह राज्यों में, मोदी सरकार ने आपदाओं के तुरंत बाद प्रभावित राज्य सरकारों से मेमोरेंडम की प्राप्ति की प्रतीक्षा किए बिना अंतर-मंत्रालयिक केंद्रीय टीमों (IMCTs)की प्रतिनियुक्ति की थी। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान, अब तक, केंद्र सरकार ने एसडीएमएफ से 28 राज्यों को 15,524.43 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+