क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

कांग्रेस ने एच. के. पाटिल को कर्नाटक प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया

Google Oneindia News

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री एच.के. पाटिल को शनिवार को पार्टी की कर्नाटक प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। पटेल, डीके शिवकुमार का स्थान लेंगे। बताया जा रहा है कि, पाटिल काफी समय से राज्य मंत्रीपद या प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए लॉबिंग कर रहे थे। कांग्रेस की युवाओं को आगे बढ़ाने की नीति के चलते दिनेश गुंडू राव को केपीसीसी का अध्यक्ष बनाया गया है। कर्नाटक की 6 महीने पुरानी गठबंधन सरकार में शनिवार शाम लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया गया।

HK Patil appointed new Karnataka Congress campaign committee Chairman
कांग्रेस समिति के बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व मंत्री एच.के. पाटिल को तत्काल प्रभाव से डी.के. शिवकुमार के स्थान पर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कर्नाटक प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने का बाद एचके पाटिल ने ट्वीट कर पार्टी को धन्यवाद किया। उधर शनिवार को गठबंधन की सरकार का दूसरा विस्तार किया गया।

राहुल गांधी ने शुक्रवार रात पार्टी के कर्नाटक प्रभारी सचिव के सी वेणुगोपाल, कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दिनेश गुंडु राव और उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर राव के साथ बैठक के बाद इन नामों को मंजूरी दी थी। मंत्रीमंडल में कांग्रेस के कोटे के छह मंत्री पद और जेडीएस के दो मंत्री पद हैं।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री रामालिंगा रेड्डी का नाम मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल नहीं किए जाने पर पार्टी में असंतोष फैल सकता है। उनकी बेटी और जयनगर विधायक सौम्या रेड्डी ने बगावती तेवर दिखाए हैं।

<strong>GST की बैठक में बड़ा फैसला, सस्ते हुए 33 सामान, हवाई और सिनेमा के टिकट भी सस्ते हुए</strong>GST की बैठक में बड़ा फैसला, सस्ते हुए 33 सामान, हवाई और सिनेमा के टिकट भी सस्ते हुए

Comments
English summary
HK Patil appointed new Karnataka Congress campaign committee Chairman
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X