जम्‍मू कश्‍मीर: बांदीपोरा से पकड़ा गया हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी सरफराज

बांदीपोरा। हिजबुल मुजाहिद्दीन का एक आतंकी जिसका नाम सरफराज अहमद शीर बताया जा रहा है, उसे बांदीपोरा से गिरफ्तार किया गया है। सरफराज अहमद को सेना की 13 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स, टेरीटोरियल आर्मी की 162वीं बटालियन और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की एक ज्‍वॉइन्‍ट टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम को उसके पास से भारी मात्रा में गोला बारूद भी मिला है।

bandipora-terrorist.jpg

वहीं इससे अलग शोपियां से भी हिजबुल के दो आतंकी गिरफ्तार हुए हैं। इनमें से एक आतंकी किशोर है। शोपियां से पकड़े गए इन आतंकियों को दिल्‍ली और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की टीम ने पकड़ा है। रविवार को पुलिस की ओर से बताया गया है कि जिन आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है, उनकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि आतंकियों को शोपियां में एक स्‍पेशल सेटअप के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+