जम्मू कश्मीर के SI की हत्या में शामिल हिजबुल आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के SI की हत्या में शामिल हिजबुल आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी अंसारउल हक को गिरफ्तार किया है। हक को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सब इंस्पेक्टर इम्तियाज मीर की हत्या में शामिल बताया गया है। गिरफ्तारी मंगलवार सुबह हुई, गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बीते कुछ दिनों से हक लगातार अपनी जगह बदल रहा था। उसने हवाई जहाज से कई शहरों की यात्रा की। मंगलवार को जैसे ही वो दिल्ली एयरपोर्ट पर आया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अंसार पुलवामा का रहने वाला है।

Hizbul Mujahideen operative arrest in Delhi involved killing of JK SI Imtiyaz

28 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने पुलिस के उपनिरीक्षक, 30 साल के इम्तियाज की हत्या कर दी थी। वो जम्मू-कश्मीर पुलिस के सीआईडी विभाग में तैनात थे। पुलवामा में उनकी हत्या तब कर दी गई थी जब वो अपने परिवार से मिलने जा रहे थे। मीर का शव जिले के चेवा कालन इलाके में मिला था।

इम्तियाज अली की हत्या करने के लिए अंसार हक ने अपनी गर्लफ्रेंड का इस्तेमाल किया, जो इम्तियाज को जानती थी। हत्या वाले दिन सादिया इम्तियाज से पुलिस स्टेशन के पास मिली। सादिया भी पुलवामा की रहने वाली है। उसने खुद को घर तक छोड़ने के लिए कहा और इसी बीच इम्तियाज की गाड़ी से लेकर हर मूवमेंट की खबर अंसार को देती रही। सादिया की जानकारी पर अंसार ने कथित तौर पर इम्तियाज पर हमला किया और उनकी हत्या कर दी। सादिया की अभी पुलिस को तलाश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+