यहां हर गांव-वार्ड में "एड्स" से पीड़ित हो रहे लोग

AIDS
गोवा। गोवा के हर गांव औऱ वार्ड में एचआईवी संक्रमण फैल रहा है। यहा के गांव के कई युवा एचआईवी वायरस से पीडि़त हैं। इस बात की जानकारी गोवा के स्वास्थ्य मंत्री लक्ष्मीकांत पारसेणकर ने दी है। मंत्री पारसेणकर ने बताया है कि परसेणकर ने कहा कि गोवा में कोई भी गांव या वार्ड नहीं है, जहां एचआईवी का संक्रमण न हो।

उन्होंने कहा कि राज्य की 15 लाख आबादी में से करीब एक फीसदी लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हालांकि इस बीमारी के संक्रमण में गिरावट आई है।

लगातार बढ़ रहे एड्स

परसेणकर ने कहा, "पिछले साल 550 लोग संक्रमित हुए थे, इस बार इसमें गिरावट आई है। हमें एहतियाती उपाय करने और जागरूकता फैलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने रिवोना के 23 स्कूली छात्रों को एचआईवी/एड्स की वजह से समाज की उपेक्षा का शिकार होना पड़ा था। पिछले महीने रिवोना में गिरिजाघर द्वारा संचालित एक स्कूल उस वक्त विवादों में आ गया जब इसके पैरेंट्स टीचर्स एसोसिएशन ने एचआईवी पीड़ित 13 बच्चों और उसके बाद 23 अन्य बच्चों के दाखिले पर रोक लगाने की कोशिश की। हालाकि परसेणकर का दावा है कि जिन 23 छात्र को एक स्कूल में प्रवेश के लिए मना कर दिया था वह एचआईवी से संक्रमित नहीं थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+