Hit and Run Case: सलमान खान को पांच साल की सजा, कोर्ट से ही जेल जायेंगे
मुंबई। बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान को मुंबई की सत्र अदालत ने बुधवार को 2002 के 'हिट एंड रन' मामले में दोषी पाया। जिसके तहत उन्हें पांच साल की सजा सुनायी है और इसके साथ ही अदालत ने 25,000 रुपये का जुर्माना भी किया है।
सलमान खान के खिलाफ हिट एंड रन केस में सारे आरोप साबित हो गये हैं, जज ने कहा कि सलमान खान ही शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे, सलमान खान के पास उस समय लाइसेंस नहीं था इसलिए उन्हें तीनों जुर्म के तहत सजा हुई है लेकिन उन्हें पांच साल तक जेल में रहना होगा।
सलमान खान केस के बारे में हर खबर पढिये हमारे फिल्मीबीट पोर्ट्ल में..
सलमान को कोर्ट से आर्थर रोड जेल ले जाया जायेगा। सलमान खान के वकील ने कहा कि हम इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जायेंगे और हमने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।













Click it and Unblock the Notifications