Karnataka: कांग्रेस नेता के बेटे ने थार से बाइक सवार को रौंदा, एक्सीडेंट का CCTV आया सामने

Karnataka News: कर्नाटक में एक हिंट-एंड-रन का मामला सामने आया है, जिसमें 39 वर्षीय शख्य की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उड्डपी में कांग्रेस नेता के बेटे ने कथित तौर पर अपनी एसयूवी से उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। इस हादसे के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता देवीप्रसाद शेट्टी के 26 वर्षीय बेटे प्रज्वल शेट्टी को गिरफ्तार कर लिया था।

हालांकि, प्रज्वल को उनकी गिरफ्तारी के कुछ समय बाद जमानत मिल गई थी। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के समय प्रज्वल शेट्टी थार चला रहा था। बुधवार सुबह करीब 5 बजे उसने अपनी थार से बाइक सवाल शख्स को टक्कर मारी दी थी और मौके से फरार हो गया था। यह हादसा वहां पास के एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

Thar SUV

सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर दिख रहा है कि एसयूवी को तेज गति से आ रही थी और सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइक सवार 39 वर्षीय मोहम्मद हुसैन को इस हादसे में गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के एक दिन बाद उनकी मौत हो गई।

शिरवा पुलिस ने गुरुवार को प्रज्वल शेट्टी को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, सूत्रों से पता चला है कि गिरफ्तारी के कुछ समय बाद ही उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। उसके पिता देवीप्रसाद शेट्टी उडुपी के बेलापु गांव के एक प्रमुख कांग्रेसी नेता हैं।

पहले भी हुई थी हिंट-एंड-रन की घटना
पिछले महीने मेंगलुरू में एक और हिट-एंड-रन की घटन हुई थी, जिसमें एक कार फुटपाथ पर जा गिरी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जुलाई में, रायचूर जिले में एक दुर्घटना हुई, जो सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक और दो छात्रों को टक्कर मार दी, क्योंकि बाइक सवार ने यातायात की जांच किए बिना अचानक यू-टर्न ले लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+