Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

केरल में बोले रामचंद्र गुहा- आपने राहुल गांधी को चुनकर विनाशकारी काम किया, इससे तो मोदी को ही फायदा होगा

Recommended Video

    Kerala: Ramchandra Guha का Rahul Gandhi पर निशाना,केरल ने Rahul को चुनकर की गलती | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। केरल साहित्य महोत्सव के दूसरे दिन 'राष्ट्रभक्ति बनाम अंधराष्ट्रीयता' विषय पर इतिहासकार रामचंद्र गुहा बोल रहे थे। इस दौरान वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया। रामचंद्र गुहा ने कहा कि वे निजी तौर पर राहुल गांधी के खिलाफ नहीं हैं, वे सभ्य हैं और उनका व्यवहार अच्छा रहा है। लेकिन युवा भारत एक खानदान की पांचवीं पीढ़ी को नहीं चाहता। गुहा ने कहा कि केरल ने कई महान काम किए लेकिन 2019 में एक बड़ी गलती कर दी।

    historian ramachandra guha sharp remarks, says- Kerala did a disastrous thing by electing Rahul Gandhi

    केरल साहित्य महोत्सव में बोलते हुए रामचंद्र गुहा ने कहा, 'आपने (मलयाली) राहुल गांधी को संसद के लिए क्यों चुना। मेरा व्यक्तिगत रूप से राहुल गांधी के खिलाफ कुछ भी नहीं है। वह सभ्य और बहुत अच्छा व्यवहार करने वाले व्यक्ति हैं। लेकिन युवा भारत एक परिवार की पांचवीं पीढ़ी नहीं चाहता है। यदि आप मलयाली लोग 2024 में भी राहुल गांधी को फिर से चुनने की गलती करते हैं, तो आप केवल नरेंद्र मोदी को फायदा पहुंचाएंगे।'

    गुहा ने कहा कि राहुल गांधी के पास भारत की राजनीति में 'कठिन परिश्रमी और खुद मुकाम बनाने वाले' नरेंद्र मोदी के सामने कोई चांस नहीं है। उन्होंने कहा कि केरल के लोगों ने उनको संसद के लिए चुनकर विनाशकारी काम किया है।

    गुहा ने कहा कि नरेंद्र मोदी का सबसे मजबूत पक्ष ये है कि वह राहुल गांधी नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी सेल्फ मेड हैं और उन्होंने 15 सालों तक एक राज्य चलाया है, उनके पास प्रशासनिक अनुभव है। वे बहुत मेहनत करते हैं और वे यूरोप जाने की छुट्टियां नहीं लेते हैं। मैं ये बातें पूरी गंभीरता से कह रहा हूं।'

    बता दें कि राहुल गांधी ने दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ा था। अमेटी की परंपरागत सीट पर उन्हें स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जबकि केरल की वायनाड सीट से उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की थी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+