फुटबॉल खिलाड़ी Diego Maradona के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इसी महीने उनकी ब्रेन सर्जरी भी हुई थी। उनके दिमाग में खून के थक्के जमने की शिकायत थी, जिसके बाद ये सर्जरी की गई। माराडोना को दुनियाभर में बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं। उन्हें मुख्य तौर पर साल 1986 विश्व कप में अर्जेंटीना की जीत में अहम योगदान के लिए याद किया जाता है। उनके निधन पर दुनियाभर के लोग शोक प्रकट कर रहे हैं। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया है।

Recommended Video

    Diego Maradona demise : PM Modi pays tribute to football legend Diego Maradona | वनइंडिया हिंदी
    pm modi, narendra modi, prime minister narendra modi, diego maradona, football player, football player diego maradona, pm modi on diego maradona, पीएम मोदी, नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फुटबॉल खिलाड़ी, फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना, डिएगो माराडोना का निधन, डिएगो माराडोना पर पीएम मोदी, पीएम मोदी ने डिएगो माराडोना के लिए क्या कहा, डिएगो माराडोना की मौत, डिएगो माराडोना की मौत का कारण, डिएगो माराडोना की मौत कैसे हुई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के असामयिक निधन पर दुख जताया है। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा है, 'डिएगो माराडोना फुटबॉल के उस्ताद थे, जिन्होंने वैश्विक लोकप्रियता का आनंद लिया। अपने पूरे करियर के दौरान, उन्होंने हमें फुटबॉल के मैदान पर कुछ बेहतरीन खेल के क्षण दिए। उनके असामयिक निधन ने हम सभी को दुखी किया है। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

    pm

    60 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले माराडोना का जन्म अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में हुआ था। जब 1986 में विश्व कप खेला गया तब उनकी उम्र महज 21 साल थी। उस समय वह एक स्टार खिलाड़ी के तौर पर उभरे थे। वह बार्सिलोना और नापोली जैसे कई फुटबॉल क्लबों के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने अर्जेंटीना के लिए 91 मैच खेले हैं।

    इसके साथ ही माराडोना ने चार बार विश्व कप में अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व भी किया है। हालांकि साल 1991 में वह ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे और उन्हें 15 महीने तक खेलने की इजाजत भी नहीं दी गई थी। उन्होंने फिर साल 1997 में अपने जन्मदिन पर ही प्रोफेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट ले लिया था। रिटारमेंट के वक्त वह 37 साल के थे। वह 2008 में अर्जेंटीना की टीम के कोच भी बनाए गए थे। लेकिन 2010 में उन्होंने इस पद को छोड़ दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+