पुतिन के आने से पहले भारत और रूस के बीच हुआ बड़ा करार
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के भारत पहुंचने से पहले हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड और रूसी कंपनी रसियन हेलीकॉप्टर्स और रोस्टेक कॉरपोरेशन से 15 अक्टूबर को चॉपर्स डील पर हस्ताक्षर करेंगे।

सरकार के सूत्रों के अनुसार इस संयुक्त उद्यम में भारतीय सरकारी कंपनी HAL का 50.5 प्रतिशत हिस्सा होगा साथ ही रूस का हिस्सा 49.5 प्रतिशत होगा।
रूस का हिस्सा 2 भागों में बटा है जिसमें 7 प्रतिशत रोस्टेक कॉरपोरेशन का हिस्सा है और बाकी के 42.5 फीसदी हिस्सा रसियन हेलिकॉप्टर्स का है।
माना जा रहा है महत्वूपूर्ण डील
बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन गोवा में हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं।
इससे पहले भारत और रूसी कंपनियों के बीच होने वाली इस डील को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इससे पहले रूस की राजधानी मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने कहा था कि हम आज भी भारत को आधुनिक हथियार और रक्षा प्रोद्योगिक उपलब्ध कराने में अग्रणी हैं।
उन्होंने भारत को रूस का प्रमुख सामरिक साझीदार करार दिया था।
गोवा में इस हफ्ते के आखिर में शुरू हो रहे ब्रिक्स देशों के सम्मेलन से पहले उन्होंने कहा कि दोनों देश सैन्य तकनीक के क्षेत्र में सक्रिय तौर पर जुड़े हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications