'हिंदू आतंकवाद' विवाद: खुद को ISIS का जासूस बताने पर भड़के दिग्विजय सिंह, कहा- BJP नेताओं को भेजूंगा नोटिस, मोदी-शाह अक्षम
नई दिल्ली। 'हिंदू आतंकवाद' के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं, भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव और अमित मालवीय के आरोपों से तिलमिलाए कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने उन दोनों नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजने की धमकी दी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को अक्षम करार दिया है।
Recommended Video
ISI जासूस बताने पर भड़के दिग्विजय सिंह
मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे जानकारी मिली कि बीजेपी के प्रवक्ता नरसिम्हा राव और अमित मालवीय ने मुझ पर ISIS के जासूस होने का आरोप लगाया है, अगर ऐसा है तो पीएम मोदी और अमित शाह अक्षम हैं, अब तक मुझे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? मैं उन दोनों (राव और मालवीय) को मानहानि का नोटिस भेजूंगा, मैं उन्हें छोड़ूंगा नहीं।
राकेश मारिया की आत्मकथा 'लेट मी से इट नाउ' में बड़ा खुलासा
दरअसल ये सब विवाद पैदा हुआ है मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर राकेश मारिया की आत्मकथा 'लेट मी से इट नाउ' की वजह से जिसमें ये लिखा है कि ISI 26/11 के हमले को हिंदू आतंकवाद का रूप देने चाहती थी और इसके लिए उसने कसाब समेत 10 हमलावरों को हिंदू के रूप में पेश करने की साजिश रची थी, हालांकि राकेश मारिया की ये किताब अभी तक पब्लिश नहीं है लेकिन इन खुलासों पर अब सियासत शुरू हो गई है।

बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने पूछा दिग्विजय सिंह से सवाल
किताब की ये बात सामने आने पर बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने ये कहकर सनसनी फैला दी कि हम कांग्रेस के हिंदू आतंकवाद के विचार और लश्कर-आईएसआई की 26/11 की रणनीति के बीच एक संबंध देख सकते हैं, क्या भारत का कोई व्यक्ति आईएसआई आतंकवादियों को हिंदू पहचान दिलाने में मदद कर रहा है?, क्या दिग्विजय सिंह हैंडलर के रूप में काम कर रहे थे? इसका जवाब देना चाहिए।
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने किया ये Tweet
तो वहीं बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि '26/11 के आतंकी हमले के तुरंत बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बॉलीवुड के चीयरलीडर्स के साथ एक बुक लॉन्च पर आरएसएस को दोषी ठहराया और कहा कि इस किताब में कहीं भी आप 26/11 में पाकिस्तानी आतंकवादियों की संलिप्तता नहीं देख सकते, उन्होंने वही किया जो पाकिस्तान चाहता था?।'












Click it and Unblock the Notifications