आईएएस टॉपर टीना डाबी के अतहर से रिश्ते को हिंदू महासभा ने बताया 'लव जिहाद'

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि हम सभी बहुत खुश थे जब टीना ने यूपीएससी 2015 की परीक्षा टॉप की, लेकिन उनके अतहर आमिर खान से शादी के फैसले से हमें झटका लगा।

नई दिल्ली। 2015 की यूपीएससी परीक्षा में टॉप करने वाली टीना डाबी ने हाल ही में यूपीएससी के दूसरे नंबर के टॉपर अतहर आमिर उल शफी खान से रिश्ते को कबूल किया और शादी करने का ऐलान किया। इस बीच हिंदू महासभा ने उनके इस फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

tina

हिंदू महासभा की ओर से टीना के परिजनों को भेजा गया पत्र

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के सदस्यों ने 2015 की यूपीएससी टॉपर टीना डाबी के माता-पिता को पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में आईएएस अधिकारी के परिजनों से उनकी शादी तोड़ने के लिए कहा है।

उन्होंने इस शादी को लव जिहाद का मामला करार दिया है। साथ ही कहा है कि अगर वो ये शादी करना चाहते हैं तो पहले अतहर आमिर का धर्म परिवर्तन कराया जाए।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव मुन्ना कुमार शर्मा की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि आपके परिवार के इस फैसले से लव जिहाद को बढ़ावा मिलेगा, ऐसे में किसी भी कीमत पर ये शादी नहीं कराई जा सकती।

'शादी से पहले अतहर आमिर की हो घर वापसी'

पत्र में कहा गया कि अगर फिर भी दोनों जोड़े शादी कराना चाहते हैं तो पहले अतहर आमिर का घर वापसी कराई जाए। उन्होंने धर्म परिवर्तन के बाद ही शादी की सलाह दी है। हिंदू महासभा की ओर से कहा गया कि हमारे सदस्य घर वापसी की प्रक्रिया का सहयोग करेंगे।

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि हम सभी बहुत खुश थे जब टीना ने यूपीएससी 2015 की परीक्षा टॉप की। लेकिन उनके अतहर आमिर खान से शादी के फैसले से हमें झटका लगा। इस फैसले हम दुखी हैं। अगर टीना वाकई में आमिर से शादी करना चाहती हैं तो पहले अतहर आमिर खान को घर वापसी करनी होगी।

बता दें कि 2015 की आईएएस टॉपर टीना डाबी ने हाल ही 2015 के यूपीएससी सेकंड टॉपर अतहर आमिर उल शफी खान से शादी का ऐलान किया था।

टीना डाबी ने खुद किया था रिश्ते का खुलासा

टीना डाबी ने खुद इस बात का खुलासा किया था। मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी फॉर एडमिनिस्ट्रेशन में ट्रेनिंग कर रही टीना डाबी ने कहा था कि अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई है। हालांकि हम जल्द ही सगाई करने जा रहे हैं।

टीना डाबी और अतहर आमिर के बीच प्यार की शुरूआत उस समय हुई जब 11 मई को नॉर्थ ब्लॉक में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ये पहुंचे थे। टीना के मुताबिक दोनों टॉपर्स की यहां पहली मुलाकात थी और पहली नजर में ही प्यार हो गया।

टीना डाबी ने बताया था कि कई लोगों ने धर्म और मजहब की वजह से उन्हें निशाने पर लिया। ऐसे लगा जैसे उन्होंने कोई क्राइम किया है लेकिन उन्होंने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया इसलिए मैं किसी को कुछ भी साबित करने की कोशिश नहीं करूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+