हिंदू जैसा .. तो कोई कौम ही नहीं: गिरिराज सिंह

लखनऊ। नरेंद्र मोदी सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। कोबरापोस्ट डॉट कॉम ने मंगलवार को एक वीडियो शेयर किया जिसमें गिरिराज सिंह कहते नजर आ रहे हैं कि हिंदू जैसा हिजड़ा तो कोई कौम ही नहीं है।

Hindu is most Impotent Community of the World: Giriraj Singh

वीडियो में गिरिराज कहते नजर आ रहे हैं कि देश में केवल 20 प्रतिशत लोगों में सेंटिमेंट हैं। गिरिराज आगे कहते हैं कि अगले 20 सालों में हिंदुओं की और दुर्गति होगी। गिरिराज सिंह इस वीडियो में दावा करते नजर आ रहे हैं कि भोजपुर के आरा में 28 दुकानों को आग छिड़क कर जला दिया गया।

नीतीश एक देहाती औरत की तरह व्यवहार कर रहे हैं

भाजपा नेता गिरिराज सिंह अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर वो कुछ न कुछ ऐसा बोल जाते हैं, जिन पर न केवल विवाद हो जाता है बल्कि पार्टी की भी फजीहत होती है। गिरिराज ने नवंबर 2013 में नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा था कि नीतीश एक देहाती औरत की तरह व्यवहार कर रहे हैं और जलन के चलते नरेंद्र मोदी पर हमला कर रहे हैं।

केवल पाकिस्तान में ही होगी जगह

19 अप्रैल 2014 को झारखंड के गोड्डा में गिरिराज ने कहा कि जो नरेंद्र मोदी को रोकना चाहते हैं वो पाकिस्तान की ओर देख रहे हैं। आने वाले दिनों में उनकी भारत में कोई जगह नहीं होगी। उनके लिए सिर्फ पाकिस्तान में ही जगह होगी।

क्या होगा गिरिराज का

बहरहाल ऐसे कई बयान हैं जिनकी वजह से भाजपा की किरकिरी हुई लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि इस बयान के बाद गिरिराज के राजनीतिक भविष्य पर क्या असर पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+