नूंह में नहीं मिली इजाजात तो पलवल बॉर्डर पर हिंदू संगठनों ने बुलाई महापंचायत
हरियाणा के नूंह में जिस तरह से सांप्रदायिक हिंसा भड़की थी उसके बाद हिंदू दलों ने आज महापंचायत बुलाई है। विश्व हिंदू परिषद की बृजमंडल धार्मिक यात्रा को फिर से शुरू करने के लिए तैयारियों को लेकर यह महापंचायत बुलाई गई है।
बता दें कि 31 जुलाई को यह यात्रा हिंसा की वजह से रुक गई थी। यह महापंचायत सर्व हिंदू समाज ने बुलाई है। पहले यह नूंह में होने वाली थी लेकिन अब यह महापंचायत पलवल बॉर्डर पर हो रही है।

रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने इस महापंचायत की इजाजत नहीं दी है। नूंह के एसपी नरेंद्र बिजरानिया ने बताया कि हिंदू गुटों की ओर से इसके लिए इजाजत मांगी गई थी, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से इसकी इजाजत नहीं दी गई है।
पलवल के एसपी ने कहा कि हमने जिला में महापंचायत की इजाज नहीं दी है। लेकिन बावजूद इसके आयोजकों ने इस महापंचायत को करने का फैसला लिया है। इसमें बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद समेत कई संगठन हिस्सा ले सकते हैं। इस महापंचायत के आयोजकों ने इसके पोस्टर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। उनका कहना है कि 28 अगस्त से वह अपनी यात्रा को फिर से शुरू करेंगे।
वरिष्ठ वीएचपी नेता अरुण जलधर भी इस महापंचायत में हिस्सा ले सकते हैं। उन्हें इस महापंचायत इसलिए बुलाया गया है ताकि संगठन के लोगों का हौसला बढ़ सके। बता दें कि 31 जुलाई को भड़की हिंसा में दो होम गार्ड और एक पुरोहित की मौत हो गई थी












Click it and Unblock the Notifications