Hindi Journalism Day 2025: ' जो कलम से क्रांति लाते हैं उन्हें सलाम', जानिए देश के पहले हिंदी अखबार को?
Hindi Journalism Day 2025: हर साल 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस (Hindi Journalism Day)मनाया जाता है। आज के ही दिन 1826 में पंडित युगल किशोर शुक्ल ने भारत का पहला हिंदी अखबार 'उदन्त मार्तण्ड' (Udant Martand) कोलकाता से प्रकाशित किया था। इस ऐतिहासिक शुरुआत की याद में 30 मई को हर साल हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।
ये दिन हमें कलम के महत्व के बारे में भी बताता है। 'सत्य बोलना, जनहित में लिखना और समाज को दिशा देना' ही पत्रकारिता है। कहा भी गया है कि कलम में सौ तोपों से ज्यादा की ताकत होती है।

आइए इस खास दिन के बारे में जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण बातें, जिन्हें जानना बहुत जरूरी है...
- 30 मई 1826 को कोलकाता में भारत का पहला हिंदी अखबार 'उदन्त मार्तण्ड' प्रकाशित हुआ था।
- 'उदन्त मार्तण्ड' का मतलब होता है - "समाचार सूर्य" यानी वो सूरज जो खबरों का प्रकाश फैलाए, इसे इसे पंडित युगल किशोर शुक्ल ने शुरू किया था।
- 'उदन्त मार्तण्ड' का मुख्य उद्देश्य हिंदीभाषी जनता को समाचारों से जोड़ना था और हिंदी भाषा को लोगों तक पहुंचाना था।
इस खास दिन अपनों को भेजें ये खास संदेश
- सच्चाई की आवाज़ बनकर समाज को दिशा देने वाले पत्रकारों को नमन। हैप्पी पत्रकारिता दिवस।
- जो बिना रुके, बिना थके सच को सामने लाने का कार्य करते हैं, उन सभी कलम के सिपाहियों को प्रणाम।
- सच कहना आसान नहीं, कलम की ताकत सौ तोपों के बराबर, हैप्पी पत्रकारिता दिवस।
'आपका हर शब्द बदलाव की शुरुआत है' (Hindi Journalism Day 2025)
- आपकी लेखनी समाज को दिशा देती है। आपका हर शब्द बदलाव की शुरुआत है। पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं।
- सच का सामना, हर किसी के बस की बात नहीं, कलम जिंदाबाद, पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं।
- जो सच को बेखौफ बयान करें,जो हर आवाज़ को पहचान दें, ऐसे पत्रकारों को सलाम,पत्रकारिता दिवस पर शुभकामनाएं!
जो सवाल पूछने से न डरें उन्हें सलाम (Hindi Journalism Day 2025)
- जो सवाल पूछने से न डरें,जो सत्ता से टकराने का साहस रखें, उन पत्रकारों को शत-शत नमन -पत्रकारिता दिवस पर शुभकामनाएं!
- कभी कैमरे के पीछे से, तो कभी कलम से क्रांति लाते हैं, पत्रकारिता दिवस पर शुभकामनाएं!












Click it and Unblock the Notifications