हिना खान समंदर किनारे ले रहीं थीं नींद, तभी पास आ गया केकड़ा, ब्वॉयफ्रेंड ने हीरो की तरह बचाया
मुंबई। एक्ट्रेस और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट हिना खान इन दिन अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर हिना खान अपने ब्वॉयफ्रेंड संग कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। रॉकी जयसवाल भी अपने इंस्टाग्राम पर हिना संग फोटो पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट किया जिसमें हिना खान बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बल जाती हैं। हालांकि हिना खान को उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी किसी हीरो की तरह बचा लेते हैं।

मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंची हिना खान
दरअसल, कुछ दिनों पहले हिना खान और रॉकी जयसवाल मालदीव्य में अपना वेकेशन मनाने पहुंचे थे। इस दौरान हिना ने समुद्र के किनारे कई अलग-अलग पोज में तस्वीरें क्लिक कराईं। इन फोटोज को हिना और रॉकी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है। मालदीव्य में क्वालिटी टाइम बिता रहा ये कपल काफी खुश नजर आ हा है। हाल ही में कपल ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें हिना खान बीच पर सोती हुई नजर आ रही हैं।

इस तरह रॉकी ने हिना को बचाया
फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस हिना खान ने बताया कि ये मोमेंट रॉकी ने कैमरे में कैप्चर किया है। बीच पर लेटी हिना खान बेहत रिलैक्स और आरामदायक अवस्था में दिखाई दे रही हैं। हिना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'रॉकी ने बताया कि जहां मैं लेटी थी वहीं एक छेद से छोटा सा क्रैब (केकड़ा) निकला जो मुझे देखे जा रहा था। जब केकड़ा मेरे करीब आने लगा तो रॉकी ने बिना डराए मुझे उठाया।' हिना खान को रॉकी समय पर नहीं उठाते तो केकड़ा हमला कर सकता था।

लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं हिना-रॉकी
आपको बता दें कि हिना खान और रॉकी लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है। हिना खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीवी धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। इस शो में वह अक्षरा के किरदार में थीं। बिग बॉस में आने के बाद हिना खान एक स्टार बन गईं, उनकी पॉपुलैरिटी आसमान छूने लगीं। हिना बॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: हिना खान का बिकिनी में अबतक का सबसे बोल्ड फोटोशूट, लेकिन भड़के फैंस, कहा- 'मुसलमान के नाम पर धब्बा हो'
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
'शराब की लत एक मेंटल परेशानी', Janhvi Kapoor का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को इलाज की जरूरत -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Friday OTT Release: वीकेंड पर हुआ एंटरटेनमेंट का धमाका, ये फिल्में-सीरीज बना देंगी आपके मूड को खास -
Ramayan पर 'हनुमान' के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक?












Click it and Unblock the Notifications