फोटोग्राफर्स को देख हिना खान ने एयरपोर्ट पर लगा दी दौड़, इस बात को लेकर डरी हुई हैं एक्ट्रेस
मुंबई, अप्रैल 14। बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान अपनी बोल्ड अदाओं को लेकर सुर्खियों में छायी रहती हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया लेकिन फोटोग्राफर्स को देख वह तुरंत अपनी कार की ओर भागने लगीं। सोशल मीडिया पर हिना खान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उन्हें पैपराजी से बचते हुए देखा जा सकता है। गौरतलब है कि देश पर कोरोना वायरस का कहर टूट पड़ा है ऐसे में कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी महामारी की चपेट में आ गए हैं। इसलिए हिना खान एक्स्ट्रा सावधानी बरत रही हैं।

हिना खान को लगा कोरोना से डर
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है, यहां रोजाना 50 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। महामारी के खिलाफ लड़ाई में सीएम उद्धव ठाकरे ने गत मंगलवार प्रदेश में आज से लॉकडाउन जैसे सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। कोरोना वायरस से कई सेलेब्स भी संक्रमित हो चुके हैं, ऐसे में अब कलाकार भी अधिक सावधानी बरत रहे हैं। एयरपोर्ट पर जब हिना खान ने एक साथ इतने सारे फोटोग्राफर्स को देखा तो घबरा गईं।

पैपराजी को देखते ही दूर भागीं हिना खान
वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना खान पैपराजी से दूरी बनाने की कोशिश कर रही हैं, वह अपनी कार में बैठने के लिए दौड़ लगा देती हैं। हालांकि उनके पीछे-पीछे कैमरामैन भी दौड़ते नजर आते हैं। हिना खान फोटो के लिए पोज देने की बजाए अपनी कार में जाकर बैठ जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हिना कुछ दिनों पहले ही मालदीव विकेशन से वापस लौटी हैं, इससे पहले उन्हें लैक्मे फैशन वीक में बतौर शो स्टॉपर रैंप वॉक करते देखा गया था।
कार्तिक आर्यन के साथ आई थीं नजर
इसी शो में हिना के साथ बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी नजर आए थे। जब कार्तिक कोरोना संक्रमित पाए गए तो हिना भी काफी डर गईं थीं। हिना ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया था लेकिन राहत की खबर है कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हिना खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियो 'बेदर्द' को लेकर चर्चा में हैं जो शुक्रवार यानी 16 अप्रैल को रिलीज होने वाला है।
यह भी पढ़ें: हिना खान समंदर किनारे ले रहीं थीं नींद, तभी पास आ गया केकड़ा, ब्वॉयफ्रेंड ने हीरो की तरह बचाया












Click it and Unblock the Notifications