ब्लड कैंसर से लड़ रहे बच्चे की मदद के लिए आगे आईं हिना खान, लोगों ने कही बड़ी बात
मुंबई। पहले 'अक्षरा' बनकर लोगों का दिल जीतने वाली और बाद में 'कोमोलिका' बनकर लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली टीवी अभिनेत्री हिना खान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, वजह उनकी कोई फोटो नहीं बल्कि उनका एक बढ़िया काम है, जिसकी वजह से इस वक्त लोग उनके कसीदे पढ़ रहे हैं, दरअसल हिना खान ने एक दस साल के कैंसर पीड़ित बच्चे की मदद की है।

ब्लड कैंसर से लड़ रहे बच्चे की मदद के लिए आगे आईं हिना खान
इस बच्चे का नाम अफान है, जो कि ब्लड कैंसर से पीड़ित है, दरअसल हिना खान को एक हेल्थ केयर एनजीओ ने Twitter पर टैग करते हुए 10 साल के अफान के लिए मदद मांगी थी, जिसके जवाब में हिना खान ने लिखा - बताएं मैं आपको किस तरह से मदद पहुंचा सकती हूं। हिना खान के इस भले काम के लिए सोशल मीडिया पर फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं।

फिल्मी पर्दें पर जल्द दिखेंगी हिना खान
टीवी पर काफी नाम कमाने वाली हिना खान अब हिन्दी फिल्मों में भी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं, उनकी आने वाली फिल्म का नाम 'जम्मू' है। हिना की इस फिल्म की काफी शूटिंग जम्मू और कश्मीर में हुई है। हिना का कहना है कि यह एक फीमेल सेंट्रिक फिल्म है। जिसे एक खास समय और जगह के बैक ड्रॉप पर सेट किया गया है। ये शहर की चहल-पहल, टेक्नॉलजी और कॉम्पिटीशन से दूर होगी।

हिना की है छोटे पर्दे पर बड़ी पहचान
हिना खान को छोटे पर्दे पर बड़ी पहचान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के किरदार अक्षरा से मिली थी, ये शो काफी वक्त से स्टार प्लस पर चल रहा है, इस शो में हिना खान ने एक कुंवारी लड़की से मां तक के रोल को प्ले किया था, इसके अलावा वो टीवी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस-11 का हिस्सा बनने के बाद हिना की लोकप्रियता और बढ़ गई है।

सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं हिना खान
हिना खान अपने लुक को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। हिना का लुक आजकल बदला हुआ है। वो इन दिनों छोटे बालों में दिख रही हैं। हिना सोशल मीडिया की लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं।












Click it and Unblock the Notifications