Video: क्यों हिना खान के पिता ने ब्लॉक कर दिए उनके सारे डेबिट-क्रेडिट कार्ड, कहा- इतने ही रुपये में चलाना होगा खर्च

आखिर क्यों हिना खान के पिता ने ब्लॉक कर दिए उनके सारे डेबिट-क्रेडिट कार्ड, कहा- इतने ही रुपये में चलाना होगा खर्च

मुंबई: एक्ट्रेस हिना खान बिग बॉस 14 के घर से बाहर निकल गई हैं। हिना खान ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में हिना खान के पिता दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में हिना खान के पिता उनको बता रहे हैं कि उन्होंने उनके सारे डेबिट और क्रेडिट को ब्लॉक कर दिए हैं। हिना के पिता वीडियो में यह भी कह रहे हैं कि ऐसा उन्होंने इसलिए किया है ताकि हिना लॉकडाउन में कम पैसे खर्च करें। हिना पिता से कहती हैं कि नहीं उन्हें उनके कार्ड चाहिए...जिसपर हिना के पिता बोलते हैं नहीं मिलेगा। खर्च के लिए कैश दूंगा, उतने में ही चलाना होगा।

Hina Khan

वीडियो में हिना अपने पिता से सवाल पूछती हैं, मुझे मेरे कोई भी डेबिट और क्रेडिट कार्ड नहीं मिल रहे हैं। क्या मुझे कोई बताएगा कि ये क्या हो रहा है। आपने मेरे सारे कार्ड्स ब्लॉक कर दिए। जवाब में उनके पिता कहते हैं, नहीं बंद कर दिए क्योंकि आप खर्चा करोगी पैसे। लॉकडाउन का टाइम है, पैसे जितने बचा सकते हो बचाओ।

कैश लो मैं देता हूं खर्च के लिए: हिना के पिता

हिना खान बोलती हैं, मैं शॉपिंग कैसे करेंगे, अगर मुझे एक कप कॉफी भी चाहिए तो वो क्या करेंगी, कैसे खरीदेंगे। मैं कॉफी तक नहीं खरीद पाऊंगी? इसके जवाब में हिना के पिता कहते हैं, कैश ले लो मैं देता हूं। कितना कैश चाहिए। मैं तुम्हें कॉफी के लिए 200 रुपये दे दूंगा।

बता दें कि हिना खान की उनके पिता के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। हिना खान अपने पिता के बारे में बिग बॉस हाउस 14 में गौहर खान और सिद्धार्त शुक्ला को भी बता रही थीं कि कैसे उनके पापा उनका ध्यान रखते हैं और उनके कमरे की साफ-सफाई भी करते हैं। हिना अक्सर अपने पिता जी के साथ मस्ती वाले वीडियो शेयर करते रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+