बॉलीवुड एक्टर-सिंगर हिमेश रेशमिया की कार का एक्सीडेंट, ड्राइवर की हालत गंभीर
मुंबई। हिंदी सिनेमा के पॉपुलर सिंगर, म्यूजिशियन और एक्टर हिमेश रेशमिया की कार के एक्सीडेंट होने की खबरें सामने आ रही हैं, कहा जा रहा है कि ये हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हुआ है, एंटरटेनमेंट पोर्टल स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, हादसे में हिमेश रेशमिया के ड्राइवर राम रंजन गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, राम रंजन बिहार के हैं।

हिमेश रेशमिया की कार का एक्सीडें
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सिंगर रेशमिया ने कहा है कि जिस कार में एक्सीडेंट हुआ, उसमें वह मौजूद नहीं थे। उनके ड्राइवर के पैर में चोट आई है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसे काफी चोटें आई है।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी हिमेश रेशमिया
आपको बता दें कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी हिमेश रेशमिया इन दिनों सोनी चैनल के रियलिटी शो 'सुपर स्टार सिंगर' शो में जज का रोल प्ले कर रहे हैं, हिमेश ने कई बेहतरीन फिल्मों का संगीत दिया है, हिमेश ने सलमान खान की फिल्म 'जब प्यार किया तो डरना क्या' से डेब्यू किया था। वे अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी और गुडन्यूज के म्यूजिक डायरेक्टर है।

सोनिया कपूर से दूसरी शादी की
उन्होंने बीते साल टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर से दूसरी शादी की थी। दोनों लगभग 8 साल तक लिव इन रिलेशन में रहे थे। हिमेश ने साल 2016 में अपनी पहली वाइफ से तलाक लिया था।












Click it and Unblock the Notifications