असम के स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान- इस बार धूमधाम से मनाया जाएगा बिहू, नहीं लगेगा लॉकडाउन
दिसपुर: पूरे देश में कोरोना महामारी दोबारा से फैल गई है। इस बार हालात पहले से ज्यादा गंभीर हैं, जहां रोजाना 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं। तीन चरणों का मतदान खत्म होने के बाद असम में लॉकडाउन लागू करने की खबरें आ रही थीं, जिसे अब वहां के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खारिज कर दिया है। हिमंत के मुताबिक अगले 2-3 दिनों में टेस्टिंग को रोजाना 1 लाख करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा सरकार ने अभी लॉकडाउन का कोई भी प्लान नहीं बनाया है।

हिमंत ने कहा कि देशभर में कोविद -19 की दूसरी लहर शुरू हो गई है। जिस वजह से राज्य में भी मानक संचालन प्रक्रिया यानी एसओपी जारी की गई है। मौजूदा वक्त में महाराष्ट्र और कर्नाटक से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट लानी जरूरी है। वहीं जो यात्री रिपोर्ट नहीं लाते उन्हें खुद टेस्ट करवाना होगा। पहले भी असम में रोजाना 1 लाख टेस्ट हुए थे। अब दोबारा से उसी स्तर पर जाने की योजना है। उम्मीद है कि 2-3 दिनों में इस टारगेट तक पहुंचा जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल कोविड-19 के चलते हमने बिहू का त्योहार नहीं मनाया था, लेकिन इस बार उसे जरूर मनाया जाएगा। अभी सरकार का लक्ष्य त्योहार से पहले कोविड रोगियों की जांच कर उन्हें अलग करने का है। टीकाकरण पर उन्होंने कहा कि अभी तक राज्य में 10 लाख टीकाकरण हो चुका है, बचे लोगों को भी उपलब्ध करवाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। वहीं टीकाकरण की उम्र सीमा घटाने पर उन्होंने कहा कि ये सब वैक्सीन की सप्लाई पर निर्भर करता है।












Click it and Unblock the Notifications