राहुल गांधी की चुनावी भविष्यवाणी पर हिमंत बिस्वा सरमा का पलटवार, 2024 को लेकर बड़ा दावा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी हैरान रह जाएगी। राहुल ने मीडिया कॉन्क्लेव कार्यक्रम में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा के चुनाव परिणामों को लेकर भी कुछ बड़े दावे किए थे। इसपर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया है और 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर अपना अनुमान भी जाहिर किया है।

उसी मीडिया कॉन्क्लेव कार्यक्रम में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है, 'मैं सोचता हूं कि उन्होंने (राहुल गांधी) चुनाव विश्लेषण का बिजनेस ज्वाइन कर लिया है? मैं इसके बारे में नहीं जानता।'

himanta biswa sarma on rahul gandhi

राजनीति में सरप्राइज बिजनेस नहीं होता- हिमंत बिस्वा सरमा
सीएम सरमा ने कहा, 'कोई हैरानी नहीं होगी। भारतीय लोग काफी पूर्वानुमान लगाने वाले होते हैं। आश्चर्य चांद या सूरज पर होने दें, भारत में नहीं। उन्होंने (राहुल गांधी) हमेशा भारत के लोगों को कम करके आंका है। भारतीय लोग ज्यादा स्थिर और अधिक पूर्वानुमान लगाने वाले होते हैं....राजनीति में सरप्राइज बिजनेस नहीं होता। '

भारत के लोग परिपक्व हैं- असम के मुख्यमंत्री
असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि 'लोग पांच वर्षों के लिए सरकार चाहते हैं। भारत के लोग परिपक्व हैं और राजनीतिक रूप से अधिक संवेदनशील हैं; और वे बहुत पहले फैसला ले लेते हैं। इसलिए मैं नहीं समझता कि इसमें कोई आश्चर्य की बात है। '

2024 का लोकसभा चुनाव 2019 से भी बेहतर होगा-सीएम हिमंत
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि उन्हें लगता है कि 2024 का लोकसभा चुनाव 2019 से भी बेहतर होगा। वे बोले, 'पीएम मोदी अब अपने सर्वश्रेष्ठ स्थिति में हैं......मुझे लगता है कि रिजल्ट (2024 के लोकसभा चुनावों का)2019 से भी बेहतर होगा....लेकिन, हमें अभी नंबर गेम में नहीं शामिल होना चाहिए, क्योंकि लोकसभा चुनावों का मूड अभी शुरू नहीं हुआ है...'

राहुल ने 2024 में आश्चर्यजनक नतीजे का किया था दावा
दरअसल, इससे पहले राहुल गांधी ने इसी कार्यक्रम में आने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर कुछ भविष्यवाणियां की थीं। राहुल ने दावा किया था कि कांग्रेस मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ निश्चित जीत रही है और संभवत: तेलंगाना भी। राजस्थान में 'बहुत नजदीकी लड़ाई' है। जबकि, लोकसभा चुनावों को लेकर उन्होंने आश्चर्यजनक नतीजे का दावा किया था।

राहुल ने चार राज्यों में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की है
उन्होंने दावा किया था, 'अभी मैं कहूंगा, हम शायद तेलंगाना जीत रहे हैं, हम निश्चित रूप से मध्य प्रदेश जीत रहे हैं, निश्चित रूप से हम छत्तीसगढ़ जीत रहे हैं.....राजस्थान में 'बहुत ही नजदीकी लड़ाई' है हम समझते हैं कि हम जीतने में कामयाब रहेंगे। ऐसा लग भी रहा है और वैसे बीजेपी भी अंदर ही अंदर यही कह रही है। '

पांच राज्यों में इसी साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। जबकि, लोकसभा चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले हैं। इन चुनावों के लिए बीजेपी के खिलाफ 26 विपक्षी दलों का एक गठबंधन इंडिया के नाम से बना है, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+