विपक्ष की बैठक के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने बदला ट्विटर बायो, India की जगह लिखा Bharat

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को अपने ट्विटर के बायो में इंडिया की जगह भारत को लिखा है। दरअसल जिस तरह से विपक्ष ने अपने गठबंधन को इंडिया करार दिया है उसके बाद सरमा ने अपने ट्विटर के बायो में भारत लिखा है। इसके साथ ही सरमा ने लिखा भारत के लिए भाजपा।

हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके लिखा, हमारी सभ्यता का संघर्ष, भारत और इंडिया के बीच का है। अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा था। हमे खुद को औपनिवेशिक विरासत से मुक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। हमारे पूर्वजों ने भारत के लिए लड़ाई लड़ी हम भी भारत के लिए यह काम जारी रखना चाहते हैं।

himanta biswa sarma

गौर करने वाली बात है कि 26 विपक्षी दल के नेताओं की बेंगलुरू में दो दिन तक बैठक हुई। इस बैठक के बाद विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम इंडिया करार दिया, जोकि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ मिलकर लड़ेगा।

himanta biswa sarma

इंडिया में आई भारतीय, एन नेशनल, डी डेवलपमेंट, आई इंक्लुसिव, ए अलायंस है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, एमके स्टालिन, नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन, लालू प्रसाद यादव इस बैठक का हिस्सा थे।

जिस तरह से हिमंत बिस्व सरमा ने अपना ट्विटर बायो बदला उसपर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि क्या वह मेक इन इंडिया, स्टार्ट अफ इंडिया के भी नाम को बदल देंगे।

गौर करने वाली बात है कि विपक्ष की बैठक में जहां 26 दल शामिल हुए तो वहीं एनडीए की बैठक में 39 दलों ने हिस्सा लिया। एनडीए की बैठक में शामिल इन सभी दलों ने पीएम मोदी के नेतृत्व में एक साथ मिलकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने का संकल्प लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+