फ्लाइट रद्द हुई तो एयर इंडिया पर भड़कीं हिमांशी, एयरलाइन ने मांगी माफी तो की ये डिमांड

आखिरी वक्त पर फ्लाइट रद्द करने को लेकर एयर इंडिया पर भड़कीं हिमांशी, एयरलाइन ने मांगी माफी तो रखी ये मांग

नई दिल्ली। एक्टर और सिंगर हिमांशी खुराना ने आखिरी वक्त पर फ्लाइट कैंसिल करने देने को लेकर बेहद सख्त शब्दों में एयर इंडिया की आलोचना की है। हिमांशी ने ट्वीट कर कहा कि जिस तरह की एयर इंडिया की सर्विस है और जैसे कर्मचारी लोगों से पेश आ रहे हैं, उसे देखते हुए कभी इस एयरलाइंस की फ्लाइट बुक ना करें। इसके बाद एयर इंडिया ने उनसे माफी भी मांगी है।

एयर इंडिया पर भड़कीं हिमांशी खुराना

एयर इंडिया पर भड़कीं हिमांशी खुराना

रविवार को हिमांशी खुराना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, कभी भी एयर इंडिया की फ्लाइट बुक ना करें। इससे बुरी कोई सर्विस हो नहीं सकती। बिल्कुल आखिरी वक्त पर फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है और कोई दूसरा विकल्प नहीं है। लोग बेहद परेशान हैं, उनके बच्चे यहां रो रहे हैं। स्टाफ को कोई तमीज नहीं है, लोगों को कोई मदद करने की जगह कहा जा रहा है कि कुर्सी पर सो जाइए। इससे ज्यादा वाहियात कुछ हो नहीं सकता है। कमाल की बात ये है कि इन लोगों को अपनी ही फ्लाइट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

एयर इंडिया ने मांगी माफी

एयर इंडिया ने मांगी माफी

हिमांशी के इस सख्त ट्वीट पर एयर इंडिया ने उनसे माफी मांगी है। एयर इंडिया ने रिप्लाई कर लिखा, हिमाशी हम आपसे इस खराब अनुभव के लिए माफी चाहते हैं। कल के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर चेकइन तय है। आप दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम से कोई भी मदद मांग सकती हैं। हमें फिर से अपना भरोसा जीतने का मौका दीजिए।

लोगों को उनका पैसा दीजिए

लोगों को उनका पैसा दीजिए

एयर इंडिया की माफी पर हिमांशी ने एयर इंडिया को लिखा कि आपको लोगों को पैसा लौटाना चाहि। उन्होंने कहा, जो लोग एयरपोर्ट पर परेशान हुए और घंटों पर तक कोई समाधान नहीं मिला। किसी ने होटल बुक किया था, या कैब बुक की थी तो उस नुकसान की आपको भरपाई करनी चाहिए। बता दें कि हिमांशी खुराना पंजाब गायक और मॉडल हैं। पंजाब में उनकी सबसे ज्यादा पहचान है, वहां उनके गाने काफी पसंद किए जाते हैं। बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने के बाद उनको देशभर में टीवी और ग्लैमर की दुनिया में काफी प्रसिद्धि मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+