हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दिक्कत में लोग
शिमला। हिमाचल के कुल्लू जिले में भारी बारिश के बाद ब्यास नदी में बाढ़ आ गई है। वहीं, कुल्लू-मनाली हाईवे पर कटराईं के नजदीक डोभी विहाल की एक कालोनी में दो दर्जन लोग अपने घरों में फंस गए हैं। भारी बारिश के चलते ब्यास नदी उफान पर है, जिसके कारण इस कॉलोनी के दोनों तरफ से पानी बह रहा है।

फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। राज्य सरकार ने भारी बारिश के बाद आयी बाढ़ को देखते हुए कई जगह स्कूल सोमवार को बंद रखने का फैसला किया है।
प्रशासन और रेस्क्यू दल मौके पर पहुंच गए हैं, लेकिन ब्यास के रौद्र रूप को देखते हुए प्रशासन के इंतजाम कम हैं। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर का भी प्रबंध कर लिया है। हालात खराब होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पा रहा है। बाढ़ कारण लोगों का बुरा हाल है और आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।
कुल्लू मनाली में तबाही की हाइलाइट
1. मनाली में हेलीपैड बहा
2.कुल्लू मनाली मार्ग पर डोभी पुल बहा
3.क्लॉथ गर्म पानी स्नानागार बहा
4.भुंतर पुल खतरे के निशान से
5. सेउबाग पुल बहा
6.नेहरू कुंड पुल बहा
7.कुल्लू मनाली मार्ग पर भूतनाथ पुल खतरे के निशान से ऊपर
8.नेशनल हाई वे 21 अबरुद्ध
9.मनाली में वॉल्वो बही
10.कुल्लू में ट्रक बहा
11.लाहुल स्पिति अस्तव्यस्त
12.ट्रक यूनियन में 3 दुकाने बही
13.कैंपिंग साइट,नेचर पार्क,होटल एप्पल वैली,आखड़ा बाजार,भुंतर, लंका बेकर हनुमान मंदिर रामशिला, वबेली, रायसन,डोभी विहाल पतलीकूहल, हाथीथान जलमग्न खतरे में।
14.सिस्सू टनल साइट में रिकार्ड डेढ़ फुट बर्फबारी
15.जिला मुख्यालय केलांग सहित लाहुल स्पिति बर्फ से पैक
16. किसानों को भारी नुकसान मटर,आलू,गोभी व सेब बर्फ में दफन
17.केलांग में दो फुट बर्फबारी
18.जिला के डैमो को खतरा
19.पहली बार पहाड़ों में बर्फ निचले क्षेत्रों में बाढ़
20. जिला कुल्लू का पर्यटन बैक फुट पर प्रकृति ने मचाई तबाही।
21.जिला की 90 फीसदी सड़कें तबाह
22.लाहुल का संपर्क बक्त से पहले देश दुनिया से कटा
23.नेशनल हाई वे व फोरलेन को भारी नुकसान
24.रोहतांग दर्रा से 31 लोग रेस्क्यू
25.डोभी विहाल सहित जिला कुल्लू से बाढ़ में फंसे 26 लोग रेस्क्यू












Click it and Unblock the Notifications