VIDEO: शिमला में भूस्खलन, हाईवे पर टूटकर गिरते पहाड़ को देखकर सहमे लोग

VIDEO: शिमला में हाईवे पर टूटकर गिरते पहाड़ को देकखर सहम गए लोग

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से लगातार बारिश से कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। शिमला में कई इलाकों में भूस्खलन भी हुआ है। शिमला के ठियोग- हाटकोटी हाइवे पर खड़ापत्थर के नजदीक पट्टी ढांक नाम की जगह पर भूस्खलन का वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे इससे आसपास के लोग घबरा गए।

ठियोग -हाटकोटी सड़क पर पट्टी ढांक के पास भुस्खलन बरसात के मौसम के शुरूआती दौर में ही शुरू हो रहा है। इसको लेकर आवाजाही में भी काफी परेशानी हो रही है। भूस्खलन के चलते कई बार वाहनों का मार्ग भी बदलना पड़ा है।

himachal pradesh Landslide in thiyog hatkoti highway shimla

बता दें कि हिमाचल में मुसलाधार बारिश से कुल्लू मनाली एनएच सहित 126 सड़कों पर आवाजाही में दिक्कतें हैं। कई जगहों पर सड़क बंद भी की गई। दो दिन पहले एनएच कुल्लू के ओट में बादल फटने से कुल्लू-मनाली के बीच डोभी विहाल में ब्यास के बीच 19 लोग फंस गए। इन्हें हैलीकॉप्टर से रेस्क्यू करके भूंतर एयरपोर्ट में उतारा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+