हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 7 पर्यटकों की मौत, 10 घायल
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 7 पर्यटकों की मौत, 10 घायल
कुल्लू, 26 सितंबर: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक भीषण सड़क हादसे में 7 पर्यटकों की मौत हो गई है और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कुल्लू के एसपी गुरदेव सिंह ने कहा, कुल्लू में बंजार घाटी के घियागी इलाके में एनएच-305 पर कल (रविवार) रात 8:30 बजे एक पर्यटक वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। 5 घायलों को जोनल अस्पताल, कुल्लू में स्थानांतरित कर दिया गया है और 5 का इलाज बंजार में एक अस्पताल में चल रहा है।

कुल्लू के एसएसपी ने कहा कि जलोड़ी जोत से गाड़ी जलोड़ा के पास पहुंची थी अनकंट्रोल होकर हाइवे से 400 मीटर की दूरी पर स्थिति एक खड्डे में गिर गई। 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो घई थी, दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस प्रशासन ने गाड़ी में फंसे घायल यात्रियों का रेस्क्यू किया है।
घायल हुए लगभग 10 अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी ने बताया कि घायलों को पहले बंजार अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस धटना के बारे में सबसे पहले स्थानीय विधायक ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी। बंजार से भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी ने सोमवार तड़के करीब 12.45 बजे अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फेसबुक लाइव पर एक वीडियो स्ट्रीम कर लोगों को बंजार अनुमंडल के घियाघी के पास हुए हादसे की जानकारी दी।
विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि पीड़ित राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के निवासी थे। उन्होंने कहा कि उनकी पहचान की जा रही है। विधायक सुरेंद्र शौरी ने अंधेरे के बावजूद बचाव अभियान चलाने के लिए जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया है।












Click it and Unblock the Notifications